Uniform Civil Code: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल्द ही राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की आवश्यकता बताई है। उन्होंने हरिद्वार में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के आचार्य पद पर 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित दिव्य आध्यात्मिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान सीएम धामी ने यूसीसी की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ये निर्णय भी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण या जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने जितना ही महत्वपूर्ण है।
हरिद्वार में जूना पीठ पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि देश में विकास के लिए आवश्यक है कि सभी के लिए कानून एक समान काम करे। इसमें किसी के लिए कोई भेदभाव ना हो। कार्यक्रम में मंच से सीएम ने कहा, "समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए हमने जो विशेषज्ञ समिति गठित की थी, उसने अपना काम पूरा कर लिया है। नए साल में हमें जल्द ही उसका मसौदा मिल जाएगा और हम उसे लागू करने की दिशा में बढ़ेंगे।"

समान नागरिक संहिता विधेयक को देश में कॉमन सिविल कोड की कल्पना को साकार करने की नींव के पत्थर माना जा रहा है। इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड सरकार निर्णय लिया। राज्य में 27 मई, 2022 को समान नागरिक संहिता की संभावनाएं तलाश करने और इससे जुड़े कानूनों की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाई थी। अब सीएम धामी ने कहा है कि ये कमेटी जल्द ही सरकार को रिपोर्ट सौंप देगी।
ऐसे में देवभूमि की विधान सभा इस कानून के मसौदे पर शीघ्र चर्चा भी कर सकती है। हालांकि कानून की राय में राज्य को इस तरह का संवैधानिक अधिकार नहीं है। लेकिन विधान सभा अपने दायरे में रहकर कितना कर सकती है, वो उत्तराखंड सरकार करना चाहेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications