Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य की बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना संचालित कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुमंगला योजना के तहत बेटियों को दी जाने वाली राशि डबल कर दी है। सीएम योगी ने कन्या सुमंगला योजना के तहत दी जाने वाली राशि 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बेटियों को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए संचालित की जा रही इस योजना की धनराशि डबल करने के साथ इस बार के बजट में 700 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। वहीं महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए पुष्टाहार कार्यक्रम के लिए 5129 करोड़ दिए गए है।
क्या है क्या है कन्या सुमंगला योजना?
उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही। इन्हीं में स कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म बच्ची के जन्म से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई के लिए अब 15 हजार के बजाय 25 हजार रुपये की धनराशि किस्तों में दिए जाते हैं। बेटियों को शिक्षित करने के लिए यूपी सरकार ये योजना संचालित कर रही है।
किन बेटियों को मिलेगा कन्या सुमंगला योजना का लाभ?
उत्तर प्रदेश में संचालित की जा रही इस योजना का लाभ यूपी में रहने वाले परिवारों को ही दिया जाता है। जिस परिवार की अधिकतम आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं है उन्हीं परिवार की बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा एक परिवार में अधिक से अधिक 2 बेटियों के नाम पर योजना का लाभ लिया जा सकता है।
कन्या सुमंगलवा योजना के लिए कैसे करें आवेदन
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के लिए संबंधित विभाग में जाना होगा। बालिका स्वयं (यदि वयस्क हो), बालिका के माता / पिता या अभिभावक, उक्त योजना के लाभ हेतु आवेदक के रूप में आवेदन कर सकते हैं। फार्म में मांगे गए सभी पर्सनल डिटेल भरना होगा। स्वयं सत्यापित व सभी संलग्नकों के साथ प्राप्त आवेदन ही मान्य होंगे।
क्या है इस योजना का उद्देश्य
योगी सरकार राज्य की बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए ये योजना संचालित कर रही है। इस योजना के जरिए बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications