पान केवल बेहरीन स्वाद के कारण ही नहीं जाता है बल्कि इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुण होने कारण पान कई बीमारियों के इलाज के अलावा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये ही कारण है कि पान के पत्तों की डिमांग लगातार बढ़ती जा रही है। यूपी सरकार पानी की मांग को देखते हुए पान की की खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके साथ ही पानी की खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी भी दे रही है।

प्रदेश सरकार का उद्देश्य पान की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना है। यूपी की योगी सरकार पान की खेती करने वाले किसानों को 75000 रुपये तक की सब्सिडी दे रही है।
सरकारी अधिकारियों द्वारा दी गई सूचना के अनुसार किसानों को पान की खेती करने के लिए 1500 वर्गमीटर में प्रति बरेजा को बनाने में 1,51,360.00 रुपये की लागत लगती है। इस कुल लागत का 50 प्रतिशत प्रदेश की योगी सरकार की ओर से किसानों को दिया जाएगा। यानी 75.680.00 रुपये किसानों को सरकार दे रही है।
पान की खेती पर आने वाला बचा हुए खर्च के लिए किसान को खुद धनराशि खर्च करनी होगी। अधिकारियों के अनुसार जिलेवार बरेजा निर्माण के लिए निर्धारित भौतिक लक्ष्य के आधार पर 12 जिलों में कुल 63 बरेजा का निर्माण किया जाना है।
प्रदेश की योगी सरकार ये सब्सिडी की सुविधा पान की देशी, बंगला, कलकतिया, कपूरी, रामटेक, मंघही, बनारसी आदि उन्नतशील प्रजातियों की खेती करने पर ही किसान को देगी। इसका मतलब है कि इन प्रजातियों के पान की खेती करने वाले को ही प्रदेश सरकार अनुदान देगी।
इतना ही नहीं योगी सरकार प्रदेश के किसानों को पान की खेती की तकनीकी जानकारी के लिए तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाये। तकनीकी जानकारी तक पहुंच को आसान बनाने के लिए किसानों को तकनीकी सहायता भी दी जाएगी।
इसके लिए किसानों का चयन पान की खेती की ट्रेनिंग के लिए किया जाएगा। लाभार्थी किसानों को विभागीय अनुसंधान केन्द्रों में वैज्ञानिकों, पान विशेषज्ञों और भारत सरकार के संस्थानों के पान विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलावाया जाएगा।
जानें पान की खेती के लिए कैसे मिलेगी अनुदान राशि
- किसानों के बैंक खाते में अनुदान का पूरा पैसा सरकार जमा करवाएगी
- लाभार्थी किसानों से एक कांट्रैक्ट लेटर भरना होगा
- अगर किसान इस अनुदान राशि को पान की खेती पर नहीं खर्च करता है तो सब्सिडी राशि किसान से सरकार वापस ले वसूलेगी।
- मानक और नियमों के आधार पर लाभार्थी किसान अगर काम नहीं करता है तो सम्बन्धित जनपद के डीएम से अनुमति लेकर अनुदान राशि किसान से वसूली जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications