UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या आने वाले समय में देश और दुनिया में टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए सबसे प्रमुख शहर होने जा रहा है। अयोध्या में वैसे भी स्थानीय श्रद्धालुओं की बहुत बड़ी संख्या है। लेकिन पूरे देश में जिस तरह की आतुरता है। उसे देखते हुए श्रद्धालुओं के यहां आवागमन को सुलभ बनाने का दायित्व हमने निभाया है। इसके लिए नागर विमानन मंत्रालय ने जो काम किया है। वह सराहनीय है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोलकाता से अयोध्या के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। सीएम योगी ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कार्यक्रम से जुड़कर हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया।
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि नागरिक विमान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और जनरल वीके सिंह को मैं धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी पर विशेष फोकस रखते हुए उसे हर संभव सहयोग प्रदान किया है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में इस दिशा में बेहतरीन परिणाम सामने दिए हैं। विगत साढ़े 9 वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश में न केवल नए एयरपोर्ट आए हैं। बल्कि चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ उत्तर प्रदेश एयर कनेक्टिविटी की दृष्टि से एक अहम राज्य हो गया है।

सीएम योगी ने कहा कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम को संपन्न किया और प्रसन्नता हो रही है कि एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद के साथ वायु सेवा के उपरांत अब कोलकाता और बेंगलुरु के लिए भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह वायु सेवा प्रारंभ होने जा रही है।
सीएम योगी ने कहा कि वास्तव में अयोध्या भारत की सनातन आस्था का प्रतीक तो है ही साथ ही प्रभु श्री राम भी हमारे धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष से जुड़े पुरुषार्थ के प्रतीक हैं। अयोध्या के अंदर 500 वर्षों से एक लंबे अंतराल के बाद पूरे देश ने अपनी आस्था को अयोध्या के प्रति व्यक्त किया है। आज उसका परिणाम हमारे सामने है। 22 जनवरी 2024 को रामलाल अपनी जन्मभूमि पर अपने मूर्त रूप में विराजमान होंगे। स्वाभाविक रूप से पूरे देश में अयोध्या आगमन के लिए एक उत्सुकता और आतुरता है। उनके अयोध्या आगमन के लिए क्या संभावनाएं हो सकती है। आज से 6 वर्ष पहले यह कल्पना थी कि अयोध्या के अंदर भी फोर लाइन कनेक्टिविटी होगी। अयोध्या रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य से जुड़ेगा।
अयोध्या की पवित्र सरयू नदी में क्रूज सेवा प्रारंभ होगी और अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। आज यह एक हकीकत है कि अयोध्या में यह सभी सेवाएं लोगों को प्राप्त हो रही है। यह सब कुछ यदि वहां हम करने में सफल हुए तो इसमें प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और नेतृत्व, डबल इंजन सरकार द्वारा समय पर और तेजी के साथ निर्णय लेने का सामर्थ्य और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications