उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दावा किया कि वर्तमान समय में अर्थव्यवस्था के मामले में यूपी दूसरे नंबर पर है, आने वाले तीन से चार साल में यूपी अर्थव्यवस्था के मामले में नंबर वन पोजिशन पर पहुंच जाएगा। सीएम योगी ने ये बात राजधानी लखनऊ में आयोजित "विकसित भारत संकल्प यात्रा" को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा वर्तमान समय में हम नंबर दो की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गए हैं। जिस स्पीड से हम आगे बढ़ रहे हैं, अगले 03 से 04 वर्षों में उत्तर प्रदेश नंबर 01 की अर्थव्यवस्था हो जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा 'आत्मनिर्भर भारत से लेकर एक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों तक, हमें गुलामी की मानसिकता को खत्म करना होगा, हमें अपनी विरासत पर गर्व करना होगा। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत हर नागरिक का कर्तव्य है। जाति-धर्म के नाम पर देश को बांटने वाले विकास विरोधी हैं।
सीएम ने कहा जाति, मत, मजहब के नाम पर बांटन को जो प्रयास होता है, इससे हमें ऊपर उठना है क्योंकि ये विकास में बाधक है। उन्होंने कहा जो लोग विकास नहीं चाहते, वे देश को वंशवाद, जातिवाद और आस्था के आधार पर बांटते हैं और विकास के एजेंडे को पीछे धकेल देते हैं।
इसके साथ ही सीएम योगी ने सवाल उठाया कि पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय प्रदान करना, जन-धन-खाता योजना, आयुष्कान भारत योजना समेत अन्य सभी योजनाएं पहले क्यों नहीं चली? जब देश वही है देश की आय के स्रोत भी वही हैं। ऐसा नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद कोई कुबरे का खजाना मिल गया है और उन्होंने उसे जनता के बीच योजनाओं के जरिए बांटना शुरू कर दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications