उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की अगुवाई में प्रदेश विकास की नई राह की ओर बढ़ रहा है। एक वक्त था जब उत्तर प्रदेश कई मायनों में काफी पीछे था, लेकिन पिछले तकरीबन छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में कई सेक्टर में विकास देखने को मिला है। उद्योग से लेकर पर्यटन तक, हर क्षेत्र में प्रदेश नई संभावनाओं की ओर बढ़ चुका है।
जिस तरह से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, उसने निसंदेह उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं को खोलने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में अयोध्या के चलते देश के तकरीबन 1.1 अरब हिंदुओं के लिए यह आस्था का केंद्र बनने जा रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में पर्यटन के चलते प्रदेश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बदलने जा रही है।

अयोध्या में नई कंपनियां आ रही हैं, प्रॉपर्टी में बड़े मायने पर निवेश हो रहा है। प्रदेश सरकार भी अयोध्या में पर्यटन की असीम संभावनाओं को समझती है, यही वजह है कि योगी सरकार टूरिज्म सेक्टर को खासकर ध्यान दे रही है ताकि इससे अच्छी कमाई की जा सके। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार उत्तर तीर्थयात्रा का केंद्र बनने जा रहा है, जिस तरह से यहां बदलाव हो रहे हैं और प्रदेश को केंद्र सरकार की तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान यानि प्रसाद से काफी फायदा मिलता दिख रहा है।
शोधकर्ताओं ने संभावना जताई है कि उत्तर प्रदेश सरकार को वित्त वर्ष 2025 में 20 से 25 हजार करोड़ रुपए की कमाई हो सकती है। स्टेट बैंक की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में टैक्स रेवेन्यू 2.5 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। 2022 की तुलना में 2024 की बात करें तो उत्तर प्रदेश में पर्यटन पर तकरीबन दोगुना खर्च हो सकता है। प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के चलते पर्यटकों का खर्च 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंच सकता है।
रिपोर्ट की मानें तो 2022 में उत्तर प्रदेश में घरेलू पर्यटकों ने 2.2 करोड़ रुपए खर्च किए थे। वहीं विदेशी पर्यटकों के द्वारा 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया गया है। अयोध्या में 2022 में रिकॉर्ड 2.21 करोड़ पर्यटक पहुंचे थे, जबकि राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद यहां पर्यटकों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी होने वाली है।
रिपोर्ट की मानें तो अयोध्या राम मंदिर के निर्माण के बाद प्रदेश में पर्यटन का क्षेत्र काफी तेजी से आगे बढ़ने वाला है। अनुमान की मानें तो 2028 तक भारत की कुल अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश की जीडीपी 500 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश 2028 में देश की जीडीपी के मामले में दूसरा सबसे बड़ा राज्य होगा। यही नहीं अकेले उत्तर प्रदेश नॉर्वे की जीडीपी से भी आगे निकल सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications