उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वाह्य सहायतित परियोजनाओं (externally aided project) के संबंध में शुक्रवार को एक अहम बैठक की।इस बैठक में सीएम ने अधिकारियों को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने इन प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया । इसके साथ ही इनसे संबंधित प्रस्तावों का गहन अध्ययन करने के बाद ही इन्हें केन्द्र सरकार को भेजने का निदेश दिया।
इसके साथ ही सीएम धामी ने केंद्र स्तर के द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं में केन्द्रांश एवं राज्यांश की 90:10 के अनुपात वाली योजनाओं पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर कार्य किये जाएं।
सीएम धामी ने ये भी जानकारी दी कि राज्य के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए हमारी सरकार योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है।
इसके अलावा सीएम धामी ने उत्तराखण्ड लोक वित्तीय प्रबंधन सुदृढ़ीकरण परियोजना की समीक्षा के दौरान राज्य की वित्तीय रिपोर्ट समय पर तैयार करने, राज्य के आंतरिक लेखा परीक्षण प्रणाली को और बेहतर बनाने और बजट एवं क्रय संबंधी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाए जाने के निर्देश दिए।
ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (REAP) की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना ग्रामीण परिवारों की आय को दोगुना करने के साथ ही पलायन रोकने में मददगार होगी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित उत्तराखण्ड आपदा तैयारी से संबंधित परियोजना की समीक्षा की।
सीएम धामी ने बताया 1640 करोड़ की 06 साल की इस योजना से राज्य में जलवायु परिवर्तन एवं आपदा के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications