केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही आवास योजना का देशभर के लोगों को लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों को भी छत मुहैया कराया जा रहा है। सरकार की ओर से चलाई जा रही गरीबों के लिए यह मुहिम काफी कारगर साबित हो रही है। प्रदेश में दो हजार लाभार्थियों को आवास आवंटित किए गए हैं।
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस योजना के लाभार्थियों को आवास आवंटित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद आवास विभाग की ओर से प्रदेश में कुल 20 योजनाओं पर काम चल रहा है। इन योजनाओं के जरिए प्रदेश के लोगों को आवास मुहैया कराया जा रहा है।

मंगलौर रुड़की आवासीय परियोजना में 542, अनेकीहेत्तमपुर में आवासीय परियोजना हरिद्वार में 854, मुवाखेड़ागंज में उधमसिंह नगर में 98, मानपुर और काशीपुर में 108 और उमेधपुर रामनगर आवासीय परियोजना, नैनीताल में 390 घरों को मिलाकर कुल 1983 आवास लाभार्थियों को आवंटित किए गए हैं। आवास आवंटित करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की कोशिश की गई है।
लाभार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से हुआ है। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी गई है। उनके लिए भूतल में आवास आवंटित किया गया है। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार अलग-अलग परियोजनाओं के तहत 6463 आवासों का आवंटन अभी तक कर चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखा गया है। लोगों के लिए आवास बनाने का काम जारी है। आज लाभार्थियों को उनके घर की चाबी सौंपी गई है। उन्हें अपना आशियाना मिला है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications