उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भारत संकल्प यात्रा के तहत अल्मोड़ा जिले के 12 लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों के अनुभव सुने। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ अपनी सफलता के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि सरकारी लोन की मदद से वो पोल्ट्री फॉर्म चला रहे हैं, जूट के बैग बनाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं। सरकार की ओर से मुहैया कराए जा रहे लोन से उनकी आजीविका बेहतर हुई है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग पर पूरा ध्यान दिया गया। समाज के हर तबके को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गईं, जिससे कि इन योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पंक्ति में आखिरी व्यक्ति को भी इसका लाभ मिले।

प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 2047 तक देश के हर क्षेत्र में दुनिया का विकसित देश बने, इसका प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सभी पात्र लोगों को सरकार की ओर से मदद की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इसके लिए जो भी पात्र लोग हों उन्हें लोन दिया जाए।
इस दौरान एक लाभार्थी ने बताया कि उसे तीन लाख रुपए का लोन मिला था, जिससे उसने मुर्गी पालन का काम शुरू किया। इस व्यवसाय से उसे हर साल 10 लाख रुपए आ रहे हैं। वहीं दूसरी लाभार्थी ने कहा कि 214 में उसने मशरूम का काम शुरू किया था। इसके लिए सरकार की ओर से मदद की गई थी। वहीं एक और लाभार्थी ने बताया कि उसे सीआईएफ और आरएफ के तहत धनराशि मिली थी। जिसकी मदद से वह जूट के बैग बना रही है। जिससे उनकी अच्छी कमाई हो रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications