उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली सरकार भू कानून और मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियमों में सुधार करने जा रही है। सीएम धामी ने निर्देश दिया है कि राज्य के व्यापक हित में पूर्व में गठित भू-कानून समिति की अनुशंसा पर कार्यवाही हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इसको लेकर उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है।
यह समिति राज्य सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले भू-कानून के प्रारूप के साथ ही मूल निवास प्रमाण पत्र जारी करने के लिए मानकों का निर्धारण करने में भी अपनी संस्तुति शासन को उपलब्ध कराएगी। धामी ने कहा कि उनके लिये राज्य हित सर्वोपरि है। राज्यवासियों ने जिस संकल्प के साथ राज्य निर्माण का सपना देखा है, उसे पूर्ण करने के लिये वे निरंतर प्रयासरत है। भू-कानून हो या मूल निवास प्रमाण पत्र का विषय राज्य सरकार संजीदगी के साथ राज्यवासियों के साथ है।

गौर करने वाली बात है कि मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त 2022 में ही भूमि सुधार अधिनियम की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया था। इसमे संगठन, संस्थाओं के विचारों पर विचार को लेकर 80 पेज की एक रिपोर्ट तैयार की गई थी। जिसके बाद राज्य में जिला मजिस्ट्रेटों की ओर से दी गई भूमि अधिग्रहण की मंजूरी की जांच की गई।
समिति ने अपनी सिफारिशों में मुख्य रूप से भूमि संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए अपने सुझाव दिए थे। प्रदेश में विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए, रोजगार के अवसर को पैदा करने पर जोर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार विकास को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों को मदद करने का निरंतर प्रयास करती है और इसको विशेष महत्व देती है। फिर वह भूमि से जुड़े कानून हो या फिर मूल निवास पत्र जारी करने से जुड़े हो।
प्रदेश सरकार की ओर से दावा किया गया है कि एक्सपर्ट की रिपोर्ट के बाद जरूरी दिशा निर्देश जारी कि जा रहे हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति में विषय विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। जोकि भूमि कानून को लागू करने और मूल निवास प्रमाण पत्र को जारी करने के मानकों को निर्धारित करेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications