Uttarakhand Mining Policy: उत्तराखंड सरकार को सबसे अधिक राजस्व देने वाले विभागों में खनन प्रमुख है। हर साल प्रदेश सरकार को खनन से प्रत्येक वर्ष 500 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। इस साल खनन से सरकार ने 875 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य तय किया है। हालांकि विभाग इस लक्ष्य से काफी दूर है लेकिन राजस्व बढ़ाने के लिए अब सरकार खनन नीति में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है।

प्रदेश सरकार खनन नीति में बदलाव कर रही है। जिसके तहत नीति में मशीनों से भी नदियों की सफाई की व्यवस्था का प्रवाधान किया गया है।
गौरतलब है कि नैनीताल हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को नदियों में मशीनों से सफाई की सशर्त अनुमति प्रदान की थी। इसके अलावा नीति में खनन क्षेत्र को फिर से परिभाषित करने की तैयारी भी शामिल है।
बता दें वर्तमान समय में गंगा को छोड़ शेष नदियों में वैज्ञानिक तरीके से खनन की अनुमति दी गई है। गत वर्ष हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए नदियों में मशीनों के प्रयोग पर रोक लगा दी थी। इस याचिका की सुनावाई करते हुए कोर्ट ने कहा था कि मशीनां के स्थान पर नदियों में अवैध खनन किया जा रहा है। निर्धारित मात्रा से कहीं अधिक मशीन के जरिए खुदाई की जा रही है, जिससे नदियों का स्वरूप बिगड़ रहा है। राज्य में अवैध खनन रोकने के लिए पुख्ता कार्य योजना पेश करने का निर्देश दिया था।
वहीं प्रदेश सरकार ने मशीनों के इस्तेमाल की अनुमति मांगी थी कोर्ट ने सशर्त अनुमति दे दी है। साथ ही ये कहा है कि ये सुनिश्चित किया जाए कि मशीनों का इस्तेमाल केवल सफाई कार्यों में ही किया जाए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications