बागेश्वर में आयोजित चेलि ब्वारयूं कौतिक (मातृशक्ति उत्सव) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्याओंं की विधिवत पूजा की। इसके साथ ही सीएम धामी ने 99.76 करोड़ रुपये की 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 19 करोड़ की 11 विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और 81 करोड़ की 26 योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है।

इसके अलावा मातृशक्ति उत्सव कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए।
इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हमारी सरकार ने भू-माफियाओं पर शिकंजा कसा है।
कृषि और उद्यान के नाम पर धड़ल्ले से जो बाहरी लोग जमीन खरीद रहे थे उन पर हमारी सरकार ने अंतरिम रोक लगाई है। ये रोक गलल नीयत से जमीन खरीदने वाले भू-माफियाओंपर लगाई गई है। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा व्यवसाय उद्योग एवं किसी अन्य स्टार्टअप के लिए जमीन खरीदेगा, जिससे यहां के स्थानीय लोगों को फायदा मिले, तो उत्राखंड में उसका स्वागत है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सीएम धामी ने बताया कि राज्य की भापजा सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना जैसी योजनाएं शुरू की हैं। इसके अलावा राज्य के अन्य वर्ग के लोगों के लिए भी बिना देरी किए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कन्यादान से पहले विद्यादान की संस्कृति को अपनाए जाने की अपील की।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications