Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए साल 2024 में होने वाले राष्ट्रीय खेल के लिए खेल विभाग को टॉप 10 राज्य में शामिल करने का लक्ष्य दिया है। खेल विभाग और खेल एसोसिएशनों ने इसके लिए प्रयास करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में साल 2024 में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इन खेलों में उत्तराखंड को पदक तालिका में सबसे 10 राज्यों में लाने के लिए अन्य राज्यों में खेल रहे खिलाड़ी उत्तराखंड लौटने को तैयार है।
खेल एसोसिएशनों को लिखा पत्र
इस संबंध में उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने सभी खेल संगठनों को एक पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि 15 दिन के भीतर अन्य राज्यों में खेल रहे उत्तराखंड के खिलाड़ियों से संपर्क किया जाए। संघ के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि कुछ खिलाड़ी इस पर अपनी सहमति भी दे चुके हैं। सिंह के मुताबिक राज्य में पलायन के बाद अन्य राज्यों में खेल रहे उत्तराखंड के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसे लेकर खिलाड़ियों की अच्छी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। उत्तराखंड के रहने वाले बॉक्सिंग सर्विसेज में खेल रहे पवन बड़थ्वाल और कपिल पोखरिया ने अपने राज्य से खेलने के लिए सहमति भी दे दी है।

इन खिलाड़ियों ने दी सहमति
उत्तराखंड से बाहर पलायन कर अन्य राज्यों के लिए खेल रहे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल में खेलने की सहमति दे दी है। गोवा से खेल रहे बॉक्सिंग खिलाड़ी हिमांशु नेगी, बीएसएफ से खेल रहे जूडो खिलाड़ी शुभम और सीआरपीएफ से वॉलीबॉल खेल रही शिखा, एथलीट अंकिता ध्यानी भी इस साल होने वाले राष्ट्रीय खेलों में अपने राज्य से खेलने को तैयार हैं। अन्य खेल संगठन भी खिलाड़ियों से बातचीत कर रही है। उत्तराखंड के होने के बावजूद अन्य राज्यों से खेल रहे खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली गई है। इनसे संपर्क किया जा रहा है। सहमति देने के बाद राष्ट्रीय खेलों से पहले इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कैंप लगाया जाएगा।
उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं
उत्तराखंड में पहले खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधा नहीं थी। इस वजह से खिलाड़ी पलायन कर गए। लेकिन अब खिलाड़ियों को तमाम तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। खेल विभाग के अधिकारियों एवं खेल एसोसिएशनों का कहना है कि राष्ट्रीय खेलों में पदक लाने वाले खिलाड़ियों के लिए सीधे सरकारी नौकरी तक की सुविधा कर दी गई है। राष्ट्रीय खेलों में राज्य के लिए पदक दिलाना राज्य के खिलाड़ियों की प्रतिष्ठा से जुड़ा सवाल है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications