Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर नई टिहरी पहुंचे,जहां उन्होंने टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। सीएम धामी बाद में बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग' कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर 415 करोड़ रूपए की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि नई टिहरी में आयोजित 'बेटी ब्वारयूँ कु कौथिग' कार्यक्रम में मौजूद सांस्कृतिक दल, महिला समूह तथा युवाओं के साथ ही पधारे हुए आप सभी लोगों का मैं हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। मैं आज उत्तराखण्ड के बहुत प्राचीन शहर टिहरी में पूरे जनपद से पधारे सभी माताओं-बहनों, बुजुर्गों को नमन करता हूं। आप लोगों ने आज जगह-जगह मेरा स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। मैं आप सभी लोगों का सिर झुकाकर अभिवादन करता हूं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने दौरान टिहरी में हुए 3900 करोड़ के एमओयू में से 2400 करोड़ की ग्राउंडिंग का शुभारंभ भी किया। उन्होंने इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। टिहरी में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम धामी ने स्कूली छात्र-छात्राओं को 2025 तक 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' बनाने की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मातृशक्ति के बिना किसी भी राष्ट्र का विकास संभव नहीं है, उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा है। उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सशक्त करने हेतु सरकारी नौकरियों में 30 % क्षैतिज आरक्षण देने के साथ ही विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इस बीच टिहरी में सीएम का रोड शो भी हुआ।
यह भी पढ़ें इन्वेस्टर्स समिट में साइन हुए MoU की सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications