Uttarakhand News: प्रदेश में हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए की लागत से फ्लेटेड फैक्ट्री का निर्माण होगा। उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड इस फैक्ट्री का 5 लाख वर्ग फीट जमीन पर निर्माण कराएगी। यहां छोटे उद्योग मशीनरी लगाकर सीधे उत्पादन शुरू कर सकेंगे।
इसके साथ ही पंतनगर और हरिद्वार में उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए किराए पर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 60 करोड़ की लागत से 2 एकड़ में भवन का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक ली।
सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड इन्वेस्टर समिति के तहत हुए एमओयू की ग्राउंडिंग के लिए और तेजी से कार्य करें। राज्य के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने एमओयू किए निवेश प्रस्ताव की ग्राउंडिंग के लिए संबंधित विभागों के कार्यों का प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ब्योरा देने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित उद्योगों में राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल सके। इसके लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियों और जिन नीतियों में संशोधन की आवश्यकता है। उनका प्रस्ताव जल्द लाया जाए।
सीएम ने अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल पार्क, काशीपुर में बनने वाले इलेक्ट्रॉनिक पार्क, सितारगंज में बनने वाले प्लास्टिक पार्क के लिए राज्य स्तर से होने वाली कार्रवाई को शीघ्र पूरा करने की निर्देश दिए हैं। राज्य में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई आईटी पॉलिसी को जल्द बनने के निर्देश दिए हैं। निर्यात संवर्धन के लिए नई डेडीकेटेड सेल बनाने के साथ देहरादून-ऋषिकेश में कन्वर्सेशन केंद्र की स्थापना के लिए शीघ्र कार्रवाई पूरी की जाए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications