उत्तराखंड के लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से एक और बड़ा तोहफा मिला है। गढ़वाल के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर स्थित बैंसाल में कल्जीखाल विकासखंड की पांच सड़कों का शिलान्यास किया। इन सड़कों को 65 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड किया गया है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क को अपग्रेड किया गया है। कल्जीखाल विकासखंड की 26.36 करोड़ रुपए की लागत से बौंसाल-कल्जीखाल मोटर मार्ग को अपग्रेड किया गया है जोकि 34 किलोमीटर लंबी सड़क है। वहीं 14.93 करोड़ रुपए की लागत से पिपलाबैंड-मलाऊ मोटर मार्ग को अपग्रेड किया गया है जोकि 17.91 किलोमीटर लंबा है।

8.88 करोड़ रुपए की लागत से बनेखाल-थनुल मोटर मार्ग को तैयार किया गया है जोकि 12.36 किलोमीटर लंबा मार्ग है। 11.09 करोड़ रुपए की लागत से कल्जीखाल-मलाई मोटर मार्ग को तैयार किया गया है जोकि 14.3 किलोमीटर लंबा मार्ग है। 3.67 करोड़ रुपए की लागत से पैडुलपुल सरकियाना-जखाली 5.025 किलोमीटर का शिलान्यास किया किया गया।
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि गढ़वाल संसदीय सीट पर केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से कई विकास कार्य कराए जा रहे है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिक्र करते हुए रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही है। इससे हर किसी को लाभ हो रहा है। इसके तहत जिला और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम हो रहे है। गरीब परिवार को उज्जवला स्कीम का लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य लाभ के साथ अलग-अलग विभागों द्वारा चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं का भी लोगों को लाभ मिल रहा है।
रावत ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का लगातार विस्तार हो रहा है। इस कार्यक्रम के तहत देश के अलग-अलग राज्य जुड़ रहे है और इसके लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से कई बार सीधा संवाद स्थापित कर चुके हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications