Uttarakhand: उत्तराखंड को गर्मी के मौसम के साथ बढ़ने वाले बिजली आपूर्ति संकट से राहत रहेगी। केंद्र सरकार ने प्रदेश को आगामी तीन महीनों यानी एक अप्रैल से 30 जून, 2024 तक अतिरिक्त कोटे के रूप में 150 मेगावाट विद्युत आवंटित की है।

ज्ञात हो कि इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के केंद्र सरकार से अनुरोध किया था। अतिरिक्त कोटा मिलने से उत्तराखंड में विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इससे पूर्व केंद्र सरकार ने 19 सितंबर, 2023 को अक्टूबर से मार्च, 2024 तक के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा दिया था। राज्य को वित्तीय वर्ष 2023-24 के शुरुआती अप्रैल माह से ही अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराई जाती रही है।
उत्तराखंड सरकार को अपनी जलविद्युत परियोजनाओं से हर दिन 10 से 11 मिलियन यूनिट विद्युत मिल रही है। कुल प्रतिदिन की मांग 47 मिलियन यूनिट की तुलना में यह काफी कम है। गर्मियों के मौसम में यह मांग 50 से 55 मिलियन यूनिट प्रतिदिन तक बढ़ जाती है। इसीलिए उत्तराखंड को बिजली आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए केंद्र और अन्य राज्यों के दर पर दस्तक देनी पड़ती है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से गर्मियों के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा दिए जाने का आग्रह किया था। सीम धामी की यह पहल रंग लाई। 150 मेगावाट के इस विशिष्ट आवंटन से गर्मियों में बिजली आपूर्ति को सामान्य रखने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने बिजली के इस विशिष्ट आवंटन के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।
यह भी पढ़ें उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर, राज्य सरकार करेगी सहायक शिक्षक के करीब 1600 पदों पर भर्ती
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications