Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद चुनावी वादों को पूरा करने की तैयारी कर रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री जायसवाल ने कहा है कि आगामी माह से महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को मिलने लगेगा। इसके लिए बजट में भी प्रावधान भी किया गया है। छत्तीसगढ़ में जितनी भी माताएं-बहनें हैं, उनको विधिवत रूप से फार्म भरवाया जाएगा।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने अपने अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इस योजना के जरिये से सरकार प्रदेश की विवाहित महिलाओं को हर साल 12,000 रुपये देगी।
इस बीच बड़ी अपडेट यह है कि कल बुधवार को विष्णुदेव साय सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक होने वाली है। इस बैठक में 3,100 में धान खरीदी की अनुमति दी जा सकती है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की 60 लाख विवाहित महिलाओं के लिए मासिक एक हजार रुपये वाली महतारी वंदन योजना, सीजीपीएससी घोटाले की सीबीआई जांच का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने पर भी चर्चा की जा सकती है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास के साथ धान खरीदी की समय सीमा को बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की धनेश्वरी साहू, जिनका पीएम आवास योजना बदला जीवन, जानिए
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications