Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अनंतपुर जिले के उरवाकोंडा में वाईएसआर आसरा के तहत वित्तीय सहायता जारी कर दी है। अनंतपुर जिले के उरवाकोंडा में एक सार्वजनिक सभा के दौरान सीएम के दौरान योजना के तहत लाभ का ऐलान किया। सीएम ने इस मौके पर कहा कि राज्य भर में 7,98,395 स्वयं सहायता समूहों (SHG) की 78,94,169 महिलाओं के लिए 6,394.83 करोड़ रुपए जारी किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इस हफ्ते मंगलवार (24 जनवरी) को उरवाकोंडा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम ने वाईएस शर्मिला का नाम लिए बिना कांग्रेस को निशाने पर लिया। सीएम ने कहा कि टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू के 'प्रशंसक' पार्टी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

सीएम ने विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा, " ये'कलिकालम' है क्योंकि हम देख रहे हैं कि झूठ बोलने वालों को पड़ोसी राज्य में स्थित 'स्टार प्रचारकों' का समर्थन मिलता है। एक नायडू का एक पालक पुत्र है (जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण), जो तेलंगाना का स्थायी निवासी है। दूसरी उनकी भाभी (दग्गुबाती पुरंदेश्वरी) हैं, जो राज्य में एक अलग पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं, लेकिन उनके लिए प्रचार करती हैं।"
दरअसल, सीएम जगन मंगलवार (24 जनवरी) को अनंतपुर जिले के उरवाकोंडा पहुंचे थे। जहां उन्होंने वाईएसआर आसरा योजना के तहत वित्तीय सहायता की चौथी किश्त वितरित करने के लिए दो सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वाईएसआर आसरा की अंतिम किश्त का विस्तार करके एसएचजी को कर्ज के जाल से बाहर निकालने का वादा पूरा किया है।
सीएम ने बताया कि आंध्र प्रदेश सरकार ने अब तक 5,68,56,709 महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 2,66,772.55 करोड़ रुपये वितरित किए हैं, जिसमें डीबीटी कल्याण घटक 1,81,460.04 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, इसने 31 लाख हाउस साइट पट्टे भी वितरित किए हैं। वहीं गरीबों के लिए 22 लाख घर बनाए जा रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications