नयी दिल्ली। रोजगार के अवसर पैदा करने के अपने टार्गट के तहत यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ये सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है कि मार्च 2021 के अंत तक एमएसएमई (सूक्ष्म और लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर से कम से कम 1 करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाए। इसीलिए सरकार 20 लाख एमएसएमई यूनिट्स को लोन देगी ताकि नई इकाइयां स्थापित हो सकें और मौजूदा इकाइयां कोरोना संकट से बाहर आकर अपना विस्तार कर सकें। आइए जानते हैं यूपी सरकार का पूरा प्लान।
एमएसएमई सेक्टर नौकरियों के लिए ग्रोथ इंजन
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एमएसएमई) नवनीत सहगल ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एमएसएमई क्षेत्र नौकरियों और स्व-रोजगार के लिए ग्रोथ इंजन बन जाएगा और बदले में इकोनॉमी को एक बूस्ट प्रदान करेगा। मार्च 2021 तक सरकार 20 लाख एमएसएमई इकाइयों को लोन देगी, जिसके माध्यम से एक करोड़ लोगों के लिए रोजगार जनरेट हो सकता है। सहगल के मुताबिक हर आदमी एक उद्यमी है।
हर कोई शुरू कर सकता है बिजनेस
सहगल ने कहा कि यूपी सरकार उद्यमियों को आसान शर्तों पर लोन मुहैया करा रही है। यदि उद्यमी सरकार के सामने अच्छे प्रोजेक्ट आइडिया पेश करते हैं तो उन्हें आसान लोन दिया जा सकता है। लोगों को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि कोई भी काम छोटा है। यदि किसी व्यक्ति के पास विचार, ट्रेनिंग और पूंजी है तो कोई भी व्यवसाय शुरू कर सकता है।
ये हैं केंद्र सरकार का प्लान
वहीं दूसरी केंद्र सरकार अगले कुछ सालों में एमएसएमई सेक्टर में 5 करोड़ नौकरियां पैदा करने के टार्गेट के साथ आगे बढ़ रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि केंद्र सरकार केवल एमएसएमई सेक्टर से ही 5 करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने की योजना बना रही है। मालूम हो कि केंद्रीय एमएसएमई मंत्री गडकरी ऐसा ही बयान पहले भी दे चुके हैं।
आयात में बढ़ेगी हिस्सेदारी
गडकरी ने कहा था कि सरकार का लक्ष्य आर्थिक विकास में एमएसएमई योगदान को मौजूदा 30 प्रतिशत से बढ़ा कर 40 प्रतिशत पर पहुंचाना है। एमएसएमई की निर्यात में भागीदारी भी 48 प्रतिशत से बढ़ा कर 60 प्रतिशत तक पहुंचानी है। अगस्त में भी गडकरी ने स्वावलंबन ई-समिट 2020 में कहा था कि जीडीपी ग्रोथ रेट में 30 फीसदी आय एमएसएमई सेक्टर से ही प्राप्त होती है। इस सेक्टर से करीब 11 करोड़ लोगों को रोजगार हासिल हुआ है। उन्होंने इस सेक्टर से 5 करोड़ नये रोजगार के अवसर पैदा होने की बात कही थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications