Amul Franchise: कई लोगों को बिजनेस करने का मन होता है लेकिन कम बजट होने की वजह से ये सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन कम पैसों में भी आप मोटी कमाई वाले बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही आपको बढ़िया ब्रांड का भी साथ मिल जाएगा। हम बात कर रहे हैं अमूल फ्रेंचाइजी की।

अगर आप कम लागत में कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अमूल की फ्रेंचाइजी लेना एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। अमूल एक भरोसेमंद ब्रांड है और इसके प्रोडक्ट्स की मांग हमेशा बनी रहती है। कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए ज्यादा पैसे नहीं लगते हैं और इसका प्रोसेस भी काफी आसान है।
इतने रुपये का करना होगा निवेश
अमूल आउटलेट शुरू करने के लिए आपको लगभग ₹1.5 लाख से ₹6 लाख तक का निवेश करना होगा। इस रकम में दुकान की सजावट, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान शामिल होता है। इसके अलावा आपके पास एक दुकान या जगह होनी चाहिए, जहां आप अमूल के प्रोडक्ट्स बेच सकें। ध्यान रखें कि ये जगह किसी बाजार, कॉलोनी या भीड़भाड़ वाली जगह पर होनी चाहिए ताकि बिक्री ज्यादा हो। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बिजनेस में आपको कंपनी को कोई रॉयल्टी या मुनाफे का हिस्सा नहीं देना पड़ता।
अमूल से मिलेगी बिजनेस में मदद
अगर आप अमूल का आउटलेट खोलते हैं, तो कंपनी आपको कई मदद देती है। अमूल आपको दुकान के लिए साइनबोर्ड और बिजनेस चलाने की ट्रेनिंग देती है। इसके अलावा फ्रिज या आइसक्रीम फ्रीजर जैसे उपकरणों पर आपको छूट मिलती है पर ध्यान रखें कि दुकान का किराया, बिजली बिल और बाकी खर्चे आपको खुद ही उठाने होते हैं।
इतनी होगी हर महीने कमाई
एक छोटे अमूल आउटलेट से आप हर महीने ₹1 लाख तक कमा सकते हैं और अगर आपका आउटलेट बड़ा है या अच्छी जगह पर है, तो कमाई इससे भी ज्यादा हो सकती है। वहीं,अमूल आउटलेट खोलते समय आपको कंपनी को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होता है। यह रकम करीब ₹25,000 से ₹50,000 तक हो सकती है और यह डिपॉजिट आउटलेट के टाइप और साइज पर निर्भर करता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications