
Business Idea : अगर आप खेती करके शानदार कमाई करना चाहते है, तो फिर आज हम आपको खेती करने का एक बेहतर बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। जिससे आप मोटी कमाई कर सकते है। आज हम जिस बिजनेस की बात कर रहे है उसका नाम ड्रैगन के फल की खेती है। ड्रैगन फ्रूट फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं साथ ही ये फ्रूट आपकी आर्थिक सेहत में भी काफी हद तक सुधार कर सकता हैं। देश में अगर हम ड्रैगन की खेती की अगर बात करते है। देश के भीतर इसकी खेती बहुत कम ही होती है। लिहाजा ड्रैगन की खेती के लिए हरियाणा राज्य सरकार की तरफ से प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। राज्य सरकार की तरफ से किसानों को सब्सिडी देने का ऐलान किया है। राज्य सरकार किसानों को प्रति एकड़ 1 लाख 20 हजार रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। इसमें जो किसान है 10 एकड़ में ड्रैगन की खेती के लिए सब्सिडी ले सकते हैं। अब देश के कई राज्यो के किसान इसकी खेती कर रहे है जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड जैसे राज्यों के किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं। इसकी मांग में भी काफी बढ़ोतरी हो रही है। अगर आप इस बिजनेस को शुरु करने का विचार कर रहे, तो फिर चलिए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिेटेल।
सब्सिडी मिलती है सरकार से
ड्रैगन फ्रूट की जो खेती हैं इसकी योजना को शुरु करने वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है। इसमें आपको प्रति एकड़ 70 हजार रु जाफरी-जाली प्रणाली की व्यवस्था के लिए दिये जा रहे है और 50 हजार रु ड्रैगन फ्रूट के पौधे को लगाने के लिए दिए जा रहे हैं। अगर आप इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो फिर आप इसके लिए किसान हरियाणा राज्य सरकार की बागवानी विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसका फायदा उठा सकते हैं। इसमें पहले वर्ष 30 हजार रु, दूसरे वर्ष 10 हजार रु और तीसरे वर्ष 10 हजार रु दिए जाएंगे। अगर आप 10 एकड़ भूमि में ड्रैगन फ्रूट की खेती करते हैं, तो फिर आपको राज्य सरकार से आर्थिक सहायता के रुप में 12 लाख रुपये मिल जायेंगे। अगर किसान इसका योजना का फायदा लेना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए किसान को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
शेड जरूरी होती है ड्रैगन की खेती के लिए
बता दें अगर आप ड्रैगन फ्रूट की खेती करते हैं, तो फिर इसके लिए अधिक बारिश की आवश्यकता नहीं होती है। वहीं, अगर मिट्टी की गुणवत्ता भी अधिक बेहतर नहीं है, तब भी यह ड्रैगन फ्रूट बेहतर तरीके से उग सकता है। अगर आप ड्रैगन फ्रूट की खेती करते है, तो फिर इसकी खेती को करने के लिए अधिक धूप की जरुरत नहीं होती है। इसी वजह से पेड़ों के ऊपर शेड लगाना बेहद ही जरुरी होता है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप ड्रैगन फ्रूट की खेती की खेती को करते हैं, तो फिर आप एक बेहतर कमाई कर सकते हैं। अगर आप ड्रैगन फ्रूट की खेती को एक एकड़ में करते हैं, तो फिर आप इससे आराम से हर वर्ष 8 से 10 लाख रुपये की कमाई कर सकते है। वहीं, आप इस बिजनेस से 2 वर्षो में 20 लाख रु की कमाई कर सकते है। वहीं हम खर्चे की बात करें, तो आप शुरुआती वक्त में आपको 4 से 5 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications