किसान बड़े पैमाने पर कमाई के लिए खेती पर निर्भर रहते हैं. इसलिए आज हम एक ऐसा बिजनेस आईडिया लेकर आए है, जिसकी खेती कर आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं. ये आईडिया उन किसानों के लिए भी बेहतर रहेगा जो ऐसी खेती करना चाहते है, जिसमें ज्याद से ज्यादा पैसा कमाया जा सकें. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं इलायची की खेती के बारे में. देश में इलायची की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. इलायची की ज्यादातर खेती केरल में होती है. केरल के किसान बड़े पैमाने पर इलायची बोते है. इसकी मांग देश-विदेश तक फैली हुई है.
इसलिए आपको इस खेती के बिजनेस में डिमांड की कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इलायची कई चीजों में इसतेमाल होती है. जैसे भोजन, कन्फेक्शनरी, पेय पदार्थ इन सभी को बनाने में इलायची का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है. वहीं मिठाई की खुशबू के लिए भी इलायची इस्तेमाल होता है.
किसान अपनी खेत के कुछ हिस्से में इलायची की खेती शुरू कर मोटा पैसा कमा सकते हैं. यह ध्यान रखें की पहले आप इस खेती को छोटे पैमाने पर ही करें.
अगर आपको बेनिफिट मिलता है, तो आप आने वाले सालों में पूरे खेत में इलायची उगा सकते हैं.
इलायची की खेती करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप इलायची की खेती करना चाहते हैं, तो इसके लिए दोमन मिट्टी का ही उपयोग करें. इस मिट्टी को खेती के लिए काफी अच्छा माना जाता है. वहीं इलायची की खेती करने के लिए कुछ किसान लैटेराइट और काली मिट्टी का इस्तेमाल भी करते हैं.
वहीं यह बात ध्यान रखें की अगर आप इलायची की खेती कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको जल निकासी की अच्छी वय्वस्था चहिए होगी. इसके अलावा रेतीली मिट्टी पर इलायची की खेती नहीं की जा सकती है. अगर आप इसे रेतीली मिट्टी पर उगाते है, तो आपको नुकसान हो सकता है.
इस खेती को करने के लिए 10 से 35 डिग्री तका का तापमान चाहिए होता है. यानि इस खेती को अगर सर्दी या बारिशे के मौसम में किया जाए, तो काफी बेहतर रहेगा.
इलायची का पौधा उगने के बाद इन बातों का रखें ध्यान
इलायची का पौधा 1 से 2 फीट लंबा होता है. वहीं इसका तना 1 से 2 मीटर लंबा हो सकता है. अगर आप पौधे की खेत पर मेड लगाना चाहते है, तो यह 2 फीट दूरी पर ही लागए.
पौधा लगाते वक्त 2 से 3 फीट का गड्ढा करें. इस गड्ढे में आप बेहतर परिणाम के लिए अच्छा मात्रा में गोबर और खाद जरूर मिलाएं.
इलायची का पौधा बनने में तीन से 4 साल का वक्त लेता है. इसकी कटाई के बाद भी इलायची को लंबे समय तक धूप में सुखाना पड़ता है. आप इसे सुखाने के लिए मशीन का उपयोग भी कर सकते हैं. इसे आप गर्मी के मौसम में 18 से 24 घंटे तक सुखाएं. जब इलायची पूरी तरह से सूख जाएं तो इसे मैट या तार से रगड़ना ना भूलें.
जिसके बाद इन्हें रंग और आकार के हिसाब से चुना जाता है. एक हैक्टेयर में 135 से 150 किलोग्राम इलायची उगाई जा सकती है.
कितनी होगी कमाई ?
इलायची की बाजारों में काफी अच्छी डिमांड है. क्योंकि यह उगने में तीन से 4 साल का वक्त ले लेता है. इसलिए बाजार में इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है. बाजार में इलायची की कीमत 1100 से 2000 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है. इसमें आप 5 से 6 लाख तक की कमाई आराम से कर सकते हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications