
Business Idea : अगर आप कोई ऐसे बिजनेस की तलाश कर रहे है। जिस बिजनेस में आपको कम निवेश में बेहतर मुनाफा हो सके, तो फिर आज हम आपको एक ऐसा ही बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस की खास बात है। कि आपको इस बिजनेस मे केवल एक बार निवेश करना होगा। इसके बाद आपको लाइफ टाइम मोटी कमाई होती रहेगी। साथ ही इस बिजनेस की मांग भी हमेशा बनी रहती है। हम जिस बिजनेस की बात कर रहे। इस बिजनेस का नाम मसाला मेंकिग यूनिट का बिजनेस हैं। इस बिजनेस को आप कम निवेश के साथ भी शुरु कर सकते है। भारत में मसालो के कई सारे किस्मों का उत्पादन होता है और यह उत्पादन लाखों टन में होता है। इसको रिजनल टेस्ट और फ्लेवर के आधार पर इसे तैयार किया जाता है। अगर आपको स्वाद और फ्लेवर की अच्छी खासी समझ है, तो फिर इस समझ करके आप मोटी कमाई कर सकते है तो फिर चलिए जानते है। इसके बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
कितना करना होगा निवेश
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) की एक रिपोर्ट में मसाला बनाने की यूनिट लगाने का पूरा खाका तैयार किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप इस बिजनेस को शुरु करते है, तो आपको मसाला बनाने की यूनिट लगाने के लिए आपको 3.50 लाख रुपये का खर्च होंगे। इन 3.50 लाख रुपये में आपको 300 वर्ग फुट बिल्डिंग शेड 60 हजार रुपये खर्च करने होंगे और आपको इक्विपमेंट पर 40 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा, काम शुरु होता है, तो फिर आपको खर्च के लिए 2.50 लाख रुपये की जरुरत होगी। इतनी राशि को खर्च करके आपका ये बिजनेस शुरु हो जाएगा।
कैसे होगी फंड की व्यवस्था
अगर आप इस बिजनेस को शुरु करना चाहते है और आपके पास बिजनेस को शुरु करने के लिए फंड नही है, तो फिर आप इसके लिए बैंक से लोन भी ले सकते है। प्रधानमंत्री रोजगार स्कीम के तहत आप अपने बिजनेस के लिए लोन लिया जा सकता है। इतना ही नही, इसके अलावा आप मुद्रा लोन स्कीम की भी सहायता ली जा सकती है।
कितना होगा मुनाफा
प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार, 1 वर्ष में 193 क्विंटल मसाले का उत्पादन किया जा सकता है। इसको आप अगर 5400 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत से बेचते है, तो फिर आप आराम से 1 साल में कुल 10.42 लाख रुपये की बिक्री कर सकते है। इसमें सारे खर्चे को घटा दिया जाए, तो फिर इसके बाद आप आराम से 2.54 लाख रुपये का सालाना मुनाफा कमा सकते है। इस हिसाब से आपकी महीने की 21 हजार रुपये से अधिक की कमाई होगी साथ ही आप अपने मुनाफे को बढ़ा सकते है इसके लिए आप किराए के घर की जगह आप खुद के घर से भी इस बिजनेस को शुरु कर सकते है। इससे आपके मुनाफे मे ओर बढ़ोतरी हो जाएगी। अगर आप घर से इस बिजनेस को शुरु करते है, तो फिर आपका कुल प्रोजेक्ट कॉस्ट कम हो जाएगा और आपके मुनाफे मे बढ़ोतरी होगी।
कैसे करें बिक्री में बढ़ोतरी
आपका यह बिजनेस आपकी डिजाइनर पैकिंग पर बिकता है। इसके लिए आपको पैकेजिंग बढ़िया बनवाना चाहिए। इसके लिए आप किसी पैकेजिंग एक्सपर्ट से सलाह ले सकते है। आप अपने प्रोडक्ट को स्थानीय बाजार में उतार सकते है साथ ही आप अपने प्रोडक्ट को सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रमोट कर सकते है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications