नई दिल्ली, अक्टूबर 7। अगर आप बेहतर कमाई करना चाहते हैं और इसके लिए अपना खुद का व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो फिर आप बोन्साई प्लांट की खेती कर सकते हैं। ये एक ऐसा पौधा हैं। जिसको आज के समय में गुडलक माना जाता है। अगर आप इसकी खेती का बिजनेस शुरू करते हैं तो एक अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस व्यापार को शुरू करने में आपको अधिक पैसे को निवेश करने की भी जरूरत नहीं हैं साथ ही सरकार भी इस खेती को करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं।
इस व्यापार को कैसे शुरू करें
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो फिर आप कम निवेश के साथ भी इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। हालांकि यदि हम मुनाफे की बात करते हैं तो आपको लाभ मिलने में थोड़ा व्यक्त लगेगा। अगर हम इस पौधे को तैयार होने में समय की बात करें तो इसको कम से कम 2 वर्ष से लेकर 5 वर्ष का समय लगता हैं। इसके अलावा आप इसके प्लांट को नर्सरी से लाकर बेच सकते हैं। इसमें आप 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत का फायदा होगा।
किन चीजों की होगी जरूरत
इसके लिए आपको साफ पानी और रेतीली मिट्टी या फिर रेत भी चलेगी, गमले, जमीन या छत, 100 से 150 वर्ग फुट, साफ कंकड़ या कांच की गोलियां, पतला तार, पौध पर पानी छिड़कने के लिए स्प्रे बॉटल उसके साथ सेड बनाने के लिए जाली की जरूरत होगी। अब निवेश की बात करें तो छोटे स्तर पर शुरू करने पर 5000 रूपये की जरूरत होगी और थोड़ा बड़े स्केल में शुरू करने के लिए कम से कम 20 हजार रूपये की जरूरत होगी।
कितनी आएगी लागत
इसकी खेती की लागत की बात करें तो बोन्साई प्लांट की खेती में तीन साल में औसतन 240 रुपये प्रति प्लांट की लागत आएगी। सरकार की तरफ से इसमें 120 रु कि सहायता दी जाती हैं। नार्थ ईस्ट को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में इसकी खेती को करने के लिए सरकार की तरफ से 50 प्रतिशत की सहायता दी जाती हैं। वहीं, सरकार नार्थ ईस्ट में 60 प्रतिशत सहायता करेगी।
कमाई कितनी होगी
इस बिजनेस से मुनाफे की बात करें तो आप अपनी आवश्यकता के हिसाब से 1500 से 2500 पौधे लगा सकते हैं। आप एक हेक्टेयर में लगभग 1500 प्लांट लगा सकते हैं। आप इसको खेती से 4 वर्ष में लगभग 3 से 3.5 लाख रूपये की कमाई होने लगेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications