नई दिल्ली, जुलाई 22। यदि आप कोई बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो आपको हम एक बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिस बिजनेस को करके आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस बिजनेस को बेहद कम इन्वेस्टमेंट में शुरू किया जा सकता है। इस बिजनेस का नाम है स्टेशनरी का बिजनेस। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि के करीब स्टेशनरी बिजनेस की बहुत अधिक मांग रहती है। गर्मियों की छुट्टी खत्म होते ही इस बिजनेस की मांग बहुत अधिक होने लगती है। पेन पेंसिल, नोटपैड आदि स्टेशनरी आइटम में आती है। स्टेशनरी की दुकान में शादी का कार्ड, गिफ्ट कार्ड आदि वस्तु भी रख सकते हैं। इस तरह की वस्तु को बेचकर भी आप थोड़ा अधिक पैसा कमा सकते हैं।
दुकान का रजिस्ट्रेशन
स्टेशनरी के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 'शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट' के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराना होगा। स्टेशनरी की शॅाप खोलने के लिए आपको 300 से 400 वर्ग मीटर जगह की आवश्यकता होगी। इस बिजनेस को कम इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू किया जा सकता है। एक बेहतर स्टेशनरी की दुकान खोलने के लिए आपको कम से कम 50 से 60 हजार रुपयों की आवश्यकता होगी।
दुकान का प्रचार
दुकान के प्रचार के लिए आप सबसे पहले स्टेशनरी दुकान के नाम के पंपलेट छपवा कर बटवा सकते हैं। इसके अलावा आप स्कूल, कॉलेज में जाकर अपनी दुकान के बारे में छात्रों को बता सकते हैं। होम डिलीवरी सुविधा देने से आपका बिजनेस जल्दी तरक्की कर सकता है।
कितनी होगी कमाई
यदि आप ब्रांडेड प्रोडक्ट बेचते है तो आप 30 से 40 प्रतिशत तक बचा सकते हैं और लोकल प्रोडक्ट को बेचकर आप 2 से 3 गुना तक कमाई कर सकते हैं। यदि आपने दुकान 1 लाख रुपये की लागत से दुकान खोली है तो आप महीने में करीब 40 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications