नई दिल्ली, सितंबर 26। जैसा कि आप जानते होंगे कि सरकार प्लास्टिक के इस्तेमाल पर बैन लगा चुकी है। प्लास्टिक के बहुत सारे आइटम को बैन किया गया है। पर इस बैन से एक खास चीज की मांग बढ़ गयी है। दरअसल प्लास्टिक पर बैन से बाद पैकिंग के दूसरे ऑप्शन डिमांड में आ गये हैं। इन्हीं से एक है कार्टन बॉक्स, जिसे आप गत्ते का डिब्बा कह सकते हैं। इसका इस्तेमाल अब जम कर हो रहा है। वैसे तो इसकी मांग पहले से थी, पर अब प्लास्टिक पर बैन के बाद इसकी डिमांड और भी अधिक बढ़ गई है और यहीं से एक मौका निकलता है बिजनेस का। आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं और बढ़ती डिमांड के मद्देनजर कार्टन बॉक्स का बिजनेस कर तगड़ी कमाई कर सकते हैं।
फ्यूचर है शानदार
अगर आप इन दिनों बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो कार्टन बनाने का कारोबार बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। असल में अब ऑनलाइन सामान खूब बिक रहा है। जाहिर सी बात है ऑनलाइन सामान में गत्ते के बॉक्स चाहिए। मोबाइल, टीवी, जूते, कांच के आइटम या ग्रॉसरी तक को पैक करने के लिए कार्टन चाहिए। इससे इस बिजनेस का फ्यूचर काफी शानदार लग रहा है।
बिजनेस की शुरुआत
अगर आप कार्टन बॉक्स का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो पहले सारी जानकारी ले लें। आपके पास प्रोडक्शन से जुड़ी सभी तरह की जानकारी होनी चाहिए। आप इसके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पढ़ाई कर सकते हैं। वहीं आपके पास इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग से इस बिजनेस से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए कोर्स करने का भी ऑप्शन है।
ये है इस बिजनेस का कच्चा माल
कार्टन बॉक्स बनाने के लिए क्राफ्ट पेपर चाहिए। ये इसका कच्चा माल है। जितनी अच्छी क्वालिटी का क्राफ्ट पेपर होगा उतना ही शानदार कार्टन बनेगा। वहीं पीला स्ट्रॉबोर्ड, गोंद और सिलाई तार की भी जरूरत होगी। और जिन चीजों और मशीनों की जरूरत होगी उनमें सिंगल फेस पेपर कॉरगेशन मशीन, रील स्टैंड लाइट मॉडल, बोर्ड कटर, शीट चिपकाने वाली मशीन, शीट प्रेसिंग मशीन और एसेंट्रिक स्लॉट मशीन शामिल हैं।
जगह और निवेश
कार्टन बॉक्स के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको करीब 5,500 स्क्वायर फीट जगह चाहिए। इतनी जगह में ही मशीन आदि लगा सकेंगे। सेमी-ऑटोमैटिक मशीन के से बिजनेस शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये चाहिए। फुली-ऑटोमैटिक मशीन के साथ बिजनेस शुरू करने के लिए 50 लाख रुपये चाहिए। मशीनें लगाने के बाद पैकेजिंग एजेंसी से संपर्क करें और उन्हें कार्टन के सैंपल दिखाएं।
कमाई होगी तगड़ी
आपको एक बेहतरीन सप्लाई चेन बनानी होगी। अगर ऐसा करने में आप कामयाब रहे तो हर महीने आप चार से छह लाख रुपये तक कमा सकेंगे। ध्यान रहे कि बिजनेस शुरू करने के लिए उसका रजिस्ट्रेशन कराएँ। इससे आपको बिजनेस लोन लेने में आसानी होगी। आप इस बिजनेस को एमएसएमई के तहत रजिस्टर करा सकते हैं। इससे आपको सरकारी मदद लोन के रूप में मिल सकती है। सरकारी मुद्रा योजना बैंकों से लोन लेने में आपकी मदद करेगी। ये बिजनेस आपके लिए करियर में टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications