नई दिल्ली, अगस्त 16। यदि आप कोई बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे है। जिस बिजनेस को करने के बाद आपको एक बेहतर मुनाफा हो तो फिर आज हम आपको ऐसा ही बिजनेस आइडिया दे रहे है। जिसकी मांग शहर से लेकर गांव तक हर जगह में रहती है। इस बिजनेस का नाम है दलिया मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का बिजनेस। इस बिजनेस की खास बात ये है कि इस बिजनेस को आप बेहद ही कम निवेश के साथ शुरू कर सकते है। देश में स्वास्थ के प्रति तेजी से बढ़ रही जागरूकता के साथ ही साथ दलिया की मांग भी बढ़ी हैं।
दलिया कैसे बनती है
सबसे पहले दलिया बनाने के लिए गेहूं को ठीक से साफ कर लिया जाता है उसके बाद उसको बहते हुए पानी के नीचे धोया जाता है उसके बाद गेंहू को पानी में 5 घंटे के लिए पानी में ही नरम होने के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके बाद पानी से निकाल का धूप में सूखने के लिए रख दिया जाता है। सूखने के बाद आटे कि चक्की में पीसा लिया जाता है।
लागत कितनी लगेगी
प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (केवीआईसी) ने दलिया की है। मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास खुद की जमीन होनी चाहिए। जमीन नहीं होने पर आप किराए पर भी ले सकते है। आपको 500 वर्ग फुट बिल्डिंग शेड बनाने के लिए आपको लगभग 1 लाख रूपये की लागत आएगी। इसके साथ आपको 40 हजार रूपये वर्किंग कैपिटल की जरूरत होगी और 1 लाख रूपये इक्विपमेंट मे खर्च होंगे। कुल दो लाख चालीस हजार रूपये से इस बिजनेस को शुरू कर सकते हो।
कितना होगा मुनाफा
मुनाफे की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार आप अगर 100 फीसदी क्षमता का उपयोग कर प्रोडक्शन करते हैं तो वार्षिक प्रोडक्शन 600 क्विंटल होगा। 1200 रूपये कीमत के हिसाब से इसकी वैल्यू 719000 रुपए होगी। सेल्स कॉस्ट 850000 रूपये होगी। ग्रॉस सरप्लस 1 लाख 31 हजार रुपये और नेट सरप्लस 1 लाख 16 हजार रुपए मतलब 1 लाख 16 हजार रुपए आपको वार्षिक मुनाफा होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications