नई दिल्ली, सितंबर 4। अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे है तो फिर आज हम आपको एक बिजनेस आइडिया दे रहे है। इस बिजनेस का नाम है पापड़ मेकिंग बिजनेस। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप मोदी सरकार की मुद्रा स्कीम का फायदा उठा सकते है। इस स्कीम के तहत आपको सस्ती ब्याज दरों पर 4 लाख रूपये तक का लोन मिल सकता है। इस बिजनेस को केवल 2 लाख रूपये से शुरू किया जा सकता है। नेशनल स्मॉल इंडस्ट्री कॉरपोरेशन (एनएसआईसी) ने इसके लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया है।
कैसे शुरू करें बिजनेस
इस रिपोर्ट के अनुसार, आप यदि इस बिजनेस में 6 लाख रु का कुल इन्वेस्टमेंट करते है तो लगभग 30 हजार किग्रा की प्रोडक्ट तैयार हो जाएगा। इस व्यापार को शुरू करने के लिए कुल आपको 6.05 लाख रूपये खर्च करने होंगे। इस खर्च में फिक्स्ड कैपिटल और वर्किंग कैपिटल दोनो के खर्च शामिल है।
इन मशीनों की होगी जरूरत
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको स्विफ्टर, प्लेटफॉर्म बैलेंस, दो मिक्सर, चकला बेलन, मार्बल टेबल टॉप, एल्युमीनियम के बर्तन और रैक्स जैसी मशीनरी की आवश्यकता होगी।
इतनी जगह की जरूरत होगी
पापड़ को बनाने के लिए आपको कम से कम 250 वर्ग फुट जगह की जरूरत होगी। यदि आपके पास इतनी जगह खुद की नही है तो फिर आप जगह किराए पर भी ले सकते है। आपको इसके किराया कम से कम 5 हजार रूपये महीने देना होगा। आपके इसके साथ ही तीन अनस्किल्ड लेबर, दो स्किल्ड लेबर और एक सुपरवाइजर की जरूरत होगी साथ ही आपको इन सब की सैलरी के लिए 25 हजार खर्च होगा। इसको वर्किंग कैपिटल में जोड़ा जाएगा।
आपको खुद 2 लाख रूपये लगाने होंगे
6 लाख रूपये में से 2 लाख रूपये वर्किंग खुद लगाने होंगे बाकी 4 लाख रूपये आपको सरकार से लोन के रूप में मिल जायेंगे। इसके लिए आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक में आवेदन कर सकते हैं।
कितनी होगी कमाई
इस बिजनेस से मुनाफे की बात करें तो इस प्रोडक्ट के बनने के बाद आपको थोक बेचना होगा। इसकी सेल को बड़े रिटेलर से और छोटे किराना स्टोर से संपर्क करके भी बढ़ाई जा सकती है। अगर व्यापार में आप 5 लाख रु लगाते है तो आप हर महीने 1 लाख रु कमाई कर सकते हो और मुनाफे की बात करें तो हर महीने 35 से 40 हजार रु तक मुनाफा हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications