नई दिल्ली, अगस्त 12। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे है तो आज हम आपको बेहद ही खास बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं। इस बिजनेस को करने के बाद आप बेहतर कमाई कर सकते है। देश में बहुत लोग इस बिजनेस को करके अच्छा मुनाफा कमा रहे है। इस बिजनेस का नाम है कुल्हड़ का बिजनेस।
कैसे शुरू करें बिजनेस
यदि आप कुछ अलग करने का प्लान बना रहे है तो आप कुल्हड़ मेकिंग का बिजनेस शुरु कर सकते है। रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप या फिर चाय की दुकान पर लोगो को कुल्हड़ से चाय पीना बेहद पसंद होता है। इसी वजह से इस बिजनेस की हर सीजन में बहुत अधिक मांग होती है।
कितना निवेश करना होगा
इस बिजनेस को आप केवल पांच हजार रुपए का निवेश करके शुरू कर सकते है साथ ही आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए ज्यादा जगह की भी जरूरत नही होगी। कुल्हड़ का चाय बहुत किफायती दामों में बिकता है और अगर हम कुल्हड़ की बात करें तो लगभग 50 रुपए सैकड़ा के भाव से आता है। प्याली 100 रुपए और लस्सी का कुल्हड़ 150 रुपए सैकड़ा के हिसाब से आता है।
कितना होगा मुनाफा
इस बिजनेस से मुनाफे की बात करे तो कुल्हड़ की मांग हर सीजन में रहती है और शादी के सीजन में तो मांग और भी ज्यादा बढ़ जाती है। मांग में तेजी के कारण कीमत में भी वृद्धि हो जाती है। ऐसे में कारोबार से अच्छा मुनाफा होता है। इस बिजनेस से आप डेली के हजार रुपए तक कमा सकते है। इस हिसाब से आप महीने के हजारों रुपए कमा सकते है।
सरकार भी चला रही है योजना
कुम्हार सशक्तिकरण योजना भारत सरकार कुल्हड़ को बढ़ावा देने के लिए चला रही है। भारत सरकार इस योजना के तहत गरीब कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चॉक प्रदान कर रही है। इसके माध्यम से गरीब कुम्हार अपने घरों में मिट्टी के बर्तन बना कर फिर उसे बाजार में बेच सकते है। भारत में बहुत सारे गरीब कुम्हार इस योजना का फायदा उठा रहे है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications