
Business Idea : अगर आप किसी बिजनेस को शुरू करने का प्लान कर रहे है। जिस बिजनेस में आपको मंदी की संभावना बिल्कुल कम हो। इसके साथ ही आपको हर महीने एक बेहतर कमाई हो, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको बेहद ही खास बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। इस बिजनेस का नाम बिस्कुट बनाने का बिजनेस है। इस बिजनेस की एक बेहद ही खास बात ये है। कि यह प्रोडक्ट की डिमांड डेली घरों में रहती है। आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार की मुद्रा स्कीम के तहत आपको आसानी से लोन मिल जाएगा, तो आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।

कितना आएगा खर्चा बिस्कुट प्लांट
अगर आप मुद्रा योजना के तहत इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर इसके लिए आपको 1 लाख रु का निवेश करना होगा। इसके बाद कुल खर्च का 80 प्रतिशत तक फंड की सहायता सरकार से मिल जायेगी। इसके लिए सरकार के द्वारा खुद प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की गई है। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आप इस बिजनेस की सहायता से महीने के लगभग 40 हजार रु से अधिक की कमाई की जा सकती है। इस प्रोजेक्ट को लगाने के लिए कुल खर्च लगभग 5.36 लाख रु लगेंगे। इसके लिए अगर आपके पास 1 लाख रु है, तो फिर बाकी जो राशि है। यह आपको मुद्रा लोन के माध्यम से मिल जायेगी। अगर आपका सिलेक्शन मुद्रा लोन के तहत हो जाता है, तो फिर इसके बाद आपको बैंक से टर्म लोन 2.87 लाख रु मिल जायेगा और आपको वर्किंग कैपिटल लोन 1.49 लाख रुपये मिल जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत आपके पास 500 वर्गफुट तक खुद की जमीन होनी चाहिए। अगर आपके पास इतनी जमीन नही है, तो फिर आपको इतनी जमीन को रेंट पर लेना होगा और प्रोजेक्ट फाइल में दिखाना होगा।

रॉ मैटेरियल और मशीन
आपको बिस्कुट बनाने के लिए रॉ मैटेरियल के रूप में नमक, तेल, गेहूं का आटा, चीनी, ग्लूकोज, बेकिंग पाउडर, दूध पाउडर और कुछ खाद्य केमिकल्स की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही आपको बिस्कुट बनाने वाली मशीनों की भी जरूरत होगी।
रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस और कितनी होगी कमाई
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको एफएसएसएआई से लाइसेंस लेना होगा। इसके साथ ही आपको उद्योग आधार, जीएसटी नंबर और फायर एंड पॉल्यूशन विभाग से एनओसी लानी पड़ेगी साथ ही अगर हम कमाई की बात करें, तो अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है और 400 केजी डेली बिस्कुट बनाते है, तो फिर आपको सभी खर्चे को मिलाकर लगभग 105 रु से 110 रु का प्रति केजी खर्चा होगा। आप इस बिस्कुट को बाजार में प्रति किलो 120 रु के हिसाब से बेच सकते है। इस हिसाब से आपको हर महीने 35 हजार रु से 40 हजार रु का मुनाफा हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications