
Business Idea: आमतौर पर कई सारे ऐसे लोग होते है। जो किसी न किसी बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार करते हैं। मगर कई बार पैसों की कमी बिजनेस को शुरू करने में रुकावट बन जाती है या फिर कोई अन्य समस्या सामने आ जाती है। अगर हम दैनिक जरूरतों की चीजों को ध्यान से देखे, तो हमारे आस-पास कई सारे ऐसे बिजनेस आइडिया है। जिसको शुरू करके हम एक बेहतर कमाई कर सकते है। इतना ही नहीं अगर इन बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर सरकार भी अपनी सहायता करती है। आज हम आपको एक ऐसा ही बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। जिस बिजनेस को अगर आप शुरू करते है, तो फिर आप इसकी सहायता से बेहतर कमाई कर सकते है। आज हम आपसे जिस बिजनेस के बारे में बात कर रहे है उसका नाम कार्डबोर्ड बॉक्स का बिजनेस है। आज के समय में लगभग सभी लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना बेहद ही पसंद करते हैं। ऐसे में ऑनलाइन समान की डिलीवरी करने के लिए मजबूत कार्डबोर्ड की जरूरत होती है। यही वजह है कि इन दिनों इनकी मांग में काफी अधिक वृद्धि हो रही है। ऐसे में इस बिजनेस को शुरू करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है, तो आइए जानते है। इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
कार्डबोर्ड क्या है
कार्डबोर्ड मोटा कवर या फिर गत्ता होता है। जो जिल्दसाज़ी के काम में इस्तेमाल किया जाता है या फिर अगर हम दूसरे शब्दो मे कहें, तो किताबों पर कवर चढ़ाने का मोटे कागज को भी कार्डबोर्ड कहते हैं।
इस चीजों की होगी जरूरत
कार्डबोर्ड बॉक्स के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको लगभग 5 हजार वर्गफुट की जगह की आवश्यकता होगी। इतना ही नहीं इसको लगाने के लिए आपको प्लांट की भी जरूरत होगी। इसके साथ आपको एक गोदाम की जरुरत होगी। जहां पर आप बने हुए समान की रखेंगे। इसके साथ ही आपको सेमी ऑटोमेटिक मशीन और फुली ऑटोमेटिक मशीन दो तरह ही मशीन की जरूरत होगी। आपको रॉ-मैटेरियल के रूप में क्राफ्ट पेपर की जरूरत होगी। आप जितना बेहतर क्राफ्ट पेपर का इस्तेमाल करेंगें। बॉक्स भी बहुत बेहतर क्वालिटी के बनेंगे।
कितनी आयेगी लागत
आपको कितना निवेश लगेगा ये आप पर निर्भर करता है। अगर आप इस बिजनेस को छोटे स्तर पर शुरू करना चाहते है, तो फिर सेमी ऑटोमेटिक मशीन के साथ कम से कम 20 लाख रूपये का निवेश करना होगा। वहीं अगर आप फुल ऑटोमेटिक मशीन को खरीदते है और इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आपको इसके लिए लगभग 50 लाख रूपये तक का खर्चा आ सकता है।
कैसे होगी बेहतर कमाई
इस बिजनेस की मांग में कोरोना के समय काफी अधिक बढ़ोतरी हुई थी। इतना ही नहीं इस बिजनेस में प्रॉफिट मार्जिन भी काफी अधिक है। अगर आप इस बिजनेस की मार्केटिंग बेहतर तरीके से करते है, तो फिर अधिक ग्राहक भी बनते है। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आप इस बिजनेस से महीने के करीब 5 से 10 लाख रूपये की कमाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications