Solar Panel Business: आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं। अगर आपके घर की छत काफी बड़ी है और यह खाली पड़ी हुई है तो फिर आप इसके जरिए एक तगड़ी कमाई कर सकते हैं आज हम आपसे जिस बिजनेस के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम सोलर पैनल का बिजनेस है।

आप अपनी छत पर सोलर पैनल लगा सकते हैं और इससे लगाकर बिजली बना सकते हैं और आप इसको बिजली विभाग को सप्लाई कर सकते हैं। इससे आपकी एक बेहतर कमाई होने की पूरी संभावना है। इसका कारण ये है कि शहर हो या गांव इसकी मांग सभी जगह दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केन्द्र सरकार की तरफ से सोलर पैनल लगाने के लिए 30 प्रतिशत सब्सिडी भी मिलती है और इसमें लगभग 1 लाख रु का खर्च आता है। केंद्र और राज्य सरकारों का पूरा फोकस सोलर एनर्जी पर है। इससे आप घर बैठे एक बेहतर कमाई कर सकते हैं।
सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार लगातार लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। कुछ प्रदेशों ने इंडस्ट्रियल क्षेत्र
में सोलर प्लांट आवश्यक कर दिया है। आपके पास भी सोलर प्रोडक्ट्स बेचने का बिजनेस शुरू करने का एक बेहतर मौका है। इनमें सोलर पीवी आदि बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपको कई सारे बैंक से लोन भी मिल सकता हैं। यह खर्च हर प्रदेश के हिसाब से अलग अलग है लेकिन सरकार से मिलने वाली सब्सिडी के बाद एक किलोवॉट का सोलर प्लांट करीब 60,000 से 70,000 रुपए में इन्स्टॉल हो जाता है।
इस बिजनेस को आप कम निवेश में शुरू कर सकते हैं। अगर आपके पास पैसे नहीं है तो फिर कई बैंक आपको इसके लिए फाइनेंस करते हैं। आप कुसुम योजना आदि के तहत बैंक से एसएमई लोन ले सकते हैं।
अगर हम सोलर पैनलों की उम्र की बात करें तो फिर इसकी उम्र 25 उम्र की होती है। इसको आप अपनी छत पर बेहद आसानी से इंस्टाल करा सकते हैं। आपको इससे मुफ्त में बिजली मिलेगी साथ ही बची हुई बिजली को ग्रिड के माध्यम से सरकार या कंपनी को बेच भी सकते हैं यानी मुफ्त बिजली के साथ कमाई।
यदि आप अपनी छत पर दो किलोवाट का सोलर पैनल इंस्टाल कराते हैं तो दिन के 10 घंटे तक धूप निकलने की स्थिति में इससे लगभग 10 यूनिट बिजली बनेगी यानी महीने की करीब 300 यूनिट बिजली बनेगी।
इसके मेंटेनेंस में कुछ खास परेशानी नहीं आती है। इसकी हर 10 वर्ष में बैटरी बदलनी होती है। इसका खर्च लगभग 20 हजार रु होता है।
यह भी पढ़ें: Business Idea: आसानी से शुरू करें ये कमाल का बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications