Holi Business Idea: होली को खुशियों का त्योहार माना जाता है। इसे हर वर्ग के लोग मनाते हैं। क्योंकि इसमें कुछ खास न करना हो तो भी लोग रंग और गुलाल खरीद ही लेते हैं। लेकिन अगर आप इस होली को अपने लिए फायदे मंद बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा अवसर है। होली के दौरान मार्केट में रंग, गुब्बारे, पिचकारियां और गुलाल की जबरदस्त बिक्री देखने को मिल सकती है।
अगर आप भी होली के त्योहार पर अच्छी खासी कमाई करना चाहते हैं तो इन बिजनेस को शुरू करके जबरदस्त पैसे कमा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उत्तर प्रदेश में हाथरस गुजरात के सूरत में राजस्थान से जयपुर और अलवर जैसे शहरों के बाजारों में रंगों की मांग जबरदस्त रहती है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के इंदौर समेत तमाम शहरों में भी होली के दौरान रंग और गुलाल की मांग जबरदस्त तरीके से बढ़ जाती है। आपको अपनी दुकान की लोकेशन सही रखनी पड़ेगी। अगर आप फुटकर बिक्री करके ज्यादा फायदा कमाना चाहते हैं तो आपको दुकान ऐसी जगह पर खोलने पड़ेगी जहां पर मार्केट हो और लोगों की आवाजाही काफी ज्यादा हो, साथ ही लोग वहां पर सामान लेने के लिए रुकते भी हों।
बड़ी दुकान के आगे थोड़ी सी जगह किराए पर लेकर अपने सामानों की बिक्री कर सकते हैं। इसके लिए आप खूबसूरत स्टॉल भी लगा सकते हैं जिससे लोग हो आकर्षित होकर आपका सामान खरीदने आएं।
ये बिजनेस आप बड़ी आसानी से 20000 रुपए तक में शुरू कर सकते हैं। हालांकि अगर आप पिचकारी, रंग और गुलाल थोक में खरीदने हैं और फुटकर में बेचना चाहते हैं तो 5000 रुपए की लागत में भी काफी माल आ जाएगा। रंग और गुलाल के अलावा आप कलरफुल फॉर्म भी रख सकते हैं जिसे अक्सर दोस्त किसी भी अवसर पर या होली पर लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।
बच्चों को आकर्षित करने के लिए आप खूबसूरत और तरह-तरह की डिजाइन वाली की बेहतर क्वालिटी की पिचकरिया भी रख सकते हैं।
इसके अलावा आप तरह-तरह के फेस मास्क भी बेच सकते हैं जो होली पर लोगों के द्वारा खरीदे जाते हैं।
हर्बल गुलाल का बिजनेस हो सकता है कारगर
होली पर बड़े बूढ़ों से लेकर छोटे बच्चे तक गुलाल से सभी खेलते हैं। यहां तक कि होली की शुरुआत भी भगवान को गुलाल चढ़ाकर ही की जाती है। आजकल मार्केट में केमिकल वाले कलर और शीशे के मिक्सर वाले गुलाब आते हैं जो स्किन के लिए काफी हानिकारक होते हैं।
ऐसे में आप चाहे तो घर पर कम पैसों में बेहतरीन तरीके से हर्बल गुलाल तैयार कर सकते हैं और उसे बेचकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। अगर आप हर्बल गुलाल बना रहे बिजनेस आइडिया हैं, तो इसे अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भेज कर भी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर्बल गुलाल को बनाने के लिए नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। आपको अपनी पैकेजिंग पर और दुकान के सामने इस बात का खुलकर प्रचार करना है कि आपका गुलाल हर्बल है और घर पर बना हुआ है। आप चाहे तो सोशल मीडिया पर भी अपने प्रोडक्ट को प्रमोट कर सकते हैं और बेच सकते हैं।
आप चाहे तो होली पर गुझिया, नमकीन पापड़ और चिप्स जैसा बिजनेस भी कर सकते हैं। बाजार में तो वैसे कई चीज मिलती है पर घर की बनी हुई गुजिया मार्केट में मिलना मुश्किल होता है। तो अगर आप चाहे तो होली पर गुजिया के साथ मालपुआ और पापड़, चिप्स, भुजिया और से बेच सकते हैं। अगर आपने मार्केट में अपनी इस दुकान को होली से एक या दो दिन पहले खोल दिया तो आपको तगड़ा मुनाफा हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications