
Business Idea : देश में किसान अपने आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से पारंपरिक फसलों से अलग भी फसल उगा रहे है। देश में काफी अधिक मात्रा में कई सारे फसलों को उगाया जाता है। जिसमें चावल, मक्का, गेहूं, चना, सोयाबीन आदि है। ये फसलें पारंपरिक फसले हैं। देश में कई सारे किसान ऐसे भी जो पारंपरिक फसलों के इतर फसलें उगा रहे है और उसकी सहायता से एक तगड़ी कमाई कर रहे है। अगर आप भी पारंपरिक से अलग फसल उगाकर बेहतर मुनाफा कमाना चाहते है, तो फिर आज हम आपको एक ऐसा ही खेती का आइडिया दे रहे है। हम आपसे बांस की खेती का बिजनेस की बात कर रहे है। आप बांस की खेती से कम समय में ही तगड़ी कमाई कर सकते है। इस बिजनेस की एक बेहद ही खास बात ये है। कि आप इसकी एक बार खेती उगाकर जिंदगी भर कमाई खा सकते है। यह खेती 40 साल तक फसल देती है, तो आइए जानते है। इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
एक बार उगाएं जिंदगी भर कमाएं
अगर आप बांस की खेती करते है, तो फिर इस बिजनेस के सहायता से जिंदगी भर पैसे कमा सकते है। बांस की खेती आपको 40 साल तक फसल देती है। इसके साथ ही इसकी खेती की एक बढ़िया बात है। कि आपको इस फसल में अधिक समय देने की भी जरूरत नहीं है। इसके साथ ही अधिक रख-रखाव रखने की आवश्यकता नहीं होती है। पूरी दुनिया में बांस की लगभग 1400 किस्में हैं।
कितनी होगी कमाई
इसकी फसल को तैयार होने में लगभग 3 वर्ष से 4 वर्ष का समय लगता है। अगर आप इस फसल का एक पौधा खरीदते है, तो फिर यह आपको लगभग 240 रु का एक पड़ता है। एक हेक्टेयर में 1500 पौधे लगाए जाते हैं। इसमें आधे की सरकार जी तरफ से सब्सिडी मिल जाती है। इसका मतलब यह है। कि एक पौधा आपकी करीब 120 रूपये में पड़ता है। इस प्रकार आपको हेक्टेयर में अगर पौधे लगाना है, तो फिर इसके लिए आपको लगभग 1.80 लाख रुपये का खर्च आएगा। जब फसल पक जाती है। तभी आपको 7 लाख रु से 9 लाख रु का बांस मिल सकता है।
अतिरिक्त कमाई कर सकते है
जहां पर आप बांस के पौधे लगाते है। इसके बीच में जो खाली जगह होती है। वहां पर आप दूसरी फसल भी लगा सकते है। कई सारी छोटी फसले है। जैसे अदरक, हल्दी जिसको इसके बीच में उगाया जा सकता है। यह जो फसल ही छायादार जगह पर भी बेहतर पैदावार देते हैं। अदरक और हल्दी जैसी फसलों को बेचकर आप अतिरिक्त कमाई कर सकते है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications