नई दिल्ली, मई 29। अगर आप भी अपना बहुत सारा समय अपने स्मार्टफोन पर बिताते हैं तो हमारे पास आपके लिए एक बहुत काम की खबर है। दरअसल गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे बहुत सारे ऐप हैं, जो आपको गेम खेलने या ऐसे दूसरे आसान कामों के बदले पैसे देते हैं। एक ऐसे समय में जब कोरोनावायरस महामारी के बीच, कई लोगों की नौकरी चली गई और वे बेरोजगार हो गए, पैसा कमाने का यह तरीका न केवल सरल है, बल्कि आपको नौकरी की तलाश में व्यस्त रखने में भी मदद करता है। बल्कि इसे आप बतौर पार्ट टाइम अपनी नौकरी के साथ भी कर सकते हैं।
कैसे कमाएं पैसा
ऐसे बहुत से तरीके हैं जिनसे लोग ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे कुछ आसान तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे आप अपने स्मार्टफोन से लाखों रुपये कमा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ ऐप्स डाउनलोड करने होंगे। सबसे पहले जान लीजिए कि गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारे ऐप हैं जो आपको गेम खेलने के लिए पैसे देते हैं। ये ऐप/गेम डेवलपर्स गेम की टेस्टिंग के लिए उपयोगकर्ताओं को पैसे (एक निश्चित राशि) का भुगतान भी करते हैं।
ज्यादा गेम खेलने पर अधिक कमाई
अगर आप ज्यादा गेम खेलते हैं तो आपको ज्यादा पैसे मिलते हैं और अगर आप कम गेम खेलते हैं तो आपको उसके हिसाब से पैसे मिलेंगे। इन ऐप्स पर गेम खेलकर आप एक महीने में 50,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक कमा सकते हैं।
सर्वे से कमाएं पैसा
कई कंपनियां लगातार सर्वे भी करती रहती हैं और गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे ऐप हैं जो यूजर्स को इन सर्वे के बदले में पैसे देते हैं। इस सर्वे को करके आप रोजाना 800 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक कमा सकते हैं। इन सर्वे की मदद से आप महीने में 45,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक कमा सकते हैं। भारत एक ऐसा देश है जिसकी आबादी में युवा बहुत अधिक हैं, लेकिन यहां रोजगार दर कम है। बहुत से लोग अच्छे कॉलेजों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी बेरोजगार हैं।
ट्विटर से कमाई
ट्विटर एक माइक्रोब्लॉगिंग साइट से कहीं ज्यादा है। यहां राजनीतिक नेताओं, विश्लेषकों के साथ-साथ कई प्रभावशाली लोग और फिल्म निर्माता हैं जो आपके सामने अपने विचार पेश करते हैं। पर अभी तक कोई यूजर उनके काम को सिर्फ रीट्वीट करके या लाइक करके ही उनके काम की सराहना कर सकता था लेकिन अब अगर आप किसी के काम को सच में पसंद करते हैं तो आप उन्हें टिप दे सकते हैं। आप ट्विटर प्रोफाइल पेज पर फॉलो बटन के ठीक बराबर में 'टिप्स' आइकन देख सकते हैं। टिप्स बैंडकैंप, कैश ऐप, चिपर, पैट्रियन, रेजरपे, वेल्थसिंपल कैश और वेनमो जैसे भुगतान प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करते हैं। आप किसी से टिप ले भी सकते हैं। किसी को आपका कोई काम अच्छा लगता है तो वो आपको पेमेंट कर सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल
- अपनी खुद की प्रोफाइल पर जाएं
- 'एडिट प्रोफाइल' पर क्लिक करें और 'टिप्स' तक स्क्रॉल करें और उस पर क्लिक करें और इस सेवा को चालू करने के लिए 'जनरल टिपिंग पॉलिसी' को स्वीकार करें
- फिर 'अलाओ' चुनें और अपने उपयोगकर्ता नाम के साथ थर्ड पार्टी के भुगतान ऑप्शन का चयन करें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications