Business: अगर आप ऐसे बिजनेस को तलाश कर रहे हैं जिसकी मांग अधिक हो साथ ही इससे कमाई भी बेहतर हो तो फिर आप पौष्टिक आटे का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस प्रोडक्ट की डिमांड शहर से लेकर गांव तक काफी अधिक है। इसको आप कम निवेश शुरू करने एक मोटी कमाई कर सकते हैं।
दरअसल, मार्केट में सप्लीमेंट के तौर पर खाद्य पदार्थों की इस वक्त काफी मांग है। पौष्टिक आटा इसी कैटेगरी का बिजनेस है। इस कारोबार का फेल होने की गुंजाइश काफी कम रहती है। इस आटे से इम्युनिटी बढ़ती है। इसके साथ ही कोलेस्ट्राल को कम करने में सहायता मिलती है।

किस तरह बनता है पौष्टिक आटा ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामान्य आटे में ही कुछ चीजों को मिलाकर इसे पौष्टिक बनाया जाता है। इसको तैयार करना है तो फिर इसके लिए गेहूं को अंकुरित कराना पड़ता है। गेहूं को 12 घंटे तक पानी में रखने के बाद गेहूं को निकाल कर 12 घंटे छाया में रखना होता है। इसके बाद इसे सुखाकर पीसना होता है।
700 ग्राम आटे में 50 ग्राम सहजन के पत्ते का पाउडर, 50 ग्राम भूनी हुई तीसी का पाउडर, 100 ग्राम जई का आटा, 50 ग्राम मेथी पत्ते का पाउडर, 25 ग्राम अश्वगंधा और 25 ग्राम दालचीनी का पाउडर डालना होता है।
कितनी होगी कमाई ?
यह आटा थोक भाव में करीब 50 रु किलो बिकेगा। जबकि यह आटा रिटेल में 60 रु के भाव में बिकेगा। इसकी लागत करीब 30 से 35 रु तक आएगी। वही, मार्केटिंग की बात करें तो फिर 5 रु मार्केटिंग में खर्च होंगे।
आप इस तरह करीब 10 रु प्रति किलो की बचत होगीं। आप इसको लगभग 1 लाख रु का निवेहस करके शुरू कर सकते हैं और आप इससे करीब 40 से 50 हजार रु तक की कमाई कर सकते हैं।
यह से सर्टिफिकेशन में ली जा सकती है मदद
इसको तैयार करने से पहले इसके फार्मूलेशन में सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीटीट्यूट-मैसूर और नेशनल इंस्टीटीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंड इंटरप्रेन्योरशिप मैनेजमेंट, कुंडली-हरियाणा सहायता की जा सकती है।
आप इसके लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया और खादी और ग्रामोद्योग आयोग से रजिस्ट्रेशन से लाइसेंस हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications