नयी दिल्ली। सरकार ने एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) के लिए इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) का ऐलान किया था। योजना के तहत कोरोना संकट के बीच आर्थिक दिक्क्तों का सामना कर रही एमएसएमई फर्म्स को लोन दिया जा रहा है। मगर अब ट्रांसयूनियन सिबिल के एक विश्लेषण में सामने आया है कि ईसीएलजीएस के तहत पात्र 19 फीसदी एमएसएमई फर्म्स सब-प्राइम या उच्च-जोखिम वाली कैटेगरी में आती हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि लोन हासिल करने वाली 81 फीसदी फर्म्स संरचनात्मक रूप से मजबूत लग रही हैं। ट्रांसयूनियन सिबिल क्रेडिट रिकॉर्ड डेटा के आधार पर छोटे व्यवसायों को सिबिल एसएमई रैंक (सीएमआर) दे रहा है, जिसमें उन्हें 1 से 10 तक नंबर दिये जाते हैं। इनमें सीएमआर 1 कम जोखिम और सीएमआर 10 सर्वाधिक जोखिम वाली रैंक है। सीएमआर जितना कम होगा, एमएसएमई से जुड़े बैड लोन का जोखिम उतना ही कम होगा।
कितनी है एमएसएमई की रैंकिंग
ट्रांसयूनियन सिबिल के विश्लेषण के अनुसार 28 फीसदी एमएसएमई को 1 से 3 तक सीएमआर दिया गया है, जो इन्हें सुपर-प्राइम उधारकर्ता बनाता है और इनके डिफॉल्ट होने की भी बहुत कम संभावना है। 4 से 6 के बीच सीएमआर रैंक के साथ बड़ी संख्या में छोटी फर्म्स 'प्राइम' कैटेगरी में हैं। बाकी 19 फीसदी फर्म्स 7 से अधिक सीएमआर के साथ सबसे अधिक जोखिम वाले उधारकर्ता हैं। सरकार ने आत्मनिर्भर भारत राहत पैकेज के तहत एमएसएमई के लिए एक क्रेडिट गारंटी योजना की घोषणा की थी, जिसके जरिए इन फर्म्स को 3 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया जाएगा। मालूम हो कि 2019 में बैंकों ने एमएसएमई को कुल 2.8 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया था।
कितना है एमएसएमई पर लोन
आरबीआई के मार्च के आंकड़ों के अनुसार सूक्ष्म और लघु उद्योगों पर कुल बैंक लोन का 4.3 फीसदी हिस्सा था, जबकि मध्यम आकार वाली एमएसएमई पर केवल 1.3 फीसदी बैंक लोन थे। मई समाप्ति पर एमएसएमई उद्योग पर कुल बकाया लोन राशि 4.87 लाख करोड़ रुपये थी। बता दें कि सरकार ने एमएसएमई के लिए जो बड़े ऐलान किए हैं उनमें कुछ खास फर्म्स में 15 फीसदी इक्विटी निवेश किया जाना भी शामिल है। आइये जानते हैं कि ये निवेश किस आधार पर किया जाएगा।
इस आधार पर होगा निवेश
केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार वे एमएसएमई जो तेजी से ग्रोथ कर रही हैं और जिनका जीएसटी, आयकर और बैंक कारोबार का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है उन्हें सिम्प्लिफाइड सिस्टम के माध्यम से एक रेटिंग मिलेगी। उसी के आधार पर फर्म्स में 15 फीसदी इक्विटी निवेश किया जाएगा। इससे पूंजी बाजार में आगे बढ़ने की योजना वाली एमएसएमई को अच्छा समर्थन मिलेगा। साथ ही सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को भी 45 दिनों के भीतर एसएमई के सभी बकाया चुकाने के लिए कहा गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications