नयी दिल्ली। सख्त लॉकडाउन के बाद मई से देश भर में बिजनेस फिर से खुलने शुरू हुए। कपड़े से लेकर खेल के सामान तक के छोटे कारोबारियों को भी कारोबार शुरू करने की इजाजत मिली। इस दौरान पहले से दबाव में चल रहे एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर के सामने कोरोना की वजह से आई फाइनेंशियल दिक्कतों को कम करने के लिए सरकार ने 3 लाख करोड़ रु की सरकारी गारंटी लोन स्कीम की घोषणा की। हालांकि बहुत से छोटे कारोबारी कहते हैं कि 3 लाख करोड़ रु की लोन स्कीम काफी नहीं है। बहुत सी डूबती कंपनियां सिर्फ इस स्कीम से नहीं बच सकेंगी।

नए कर्ज के बजाय जीएसटी में होती कटौती
कुछ कारोबारी कहते हैं कि उनका व्यवसाय महामारी से इतना प्रभावित हुआ कि नए कर्ज लेने का बहुत अधिक मतलब नहीं बनता। वे बजाय इसके सरकार से वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) में कटौती या लोन पर ब्याज माफी की मदद चाहते हैं। कुछ लोग ये भी कहते हैं कि क्रेडिट स्कीम शुरू करने के बावजूद बैंकों की तरफ से उधार देना आसान नहीं, क्योंकि बहुत से व्यवसाय खत्म होने की कगार पर पहुंच गए। इस तरह की रिपोर्ट्स पहले भी आई हैं जिनमें सामने आया कि एमएसएमई फर्म्स को बैंकों से लोन मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि समय के साथ बैंकों ने लोन देने की रफ्तार बढ़ाई।
कारोबार बंद करने की योजना
कोरोना ने हालात ऐसे कर दिए हैं कि बहुत से कारोबारी अपना व्यवसाय तक बंद करने की सोच रहे हैं। एक ऐसे ही मेरठ के कारोबारी, जिनका सालाना टर्नओवर 1 करोड़ रु के करीब है, कहते हैं कि वे 10 में से 8 कर्मचारियों को निकाल चुके हैं। अब वे अपना कारोबार ही बंद करने की सोच रहे हैं। उनके बैंकर ने उन्हें बताया कि उनकी उधार पात्रता (Creditworthiness) कम है क्योंकि उनका कारोबार मुश्किल में है।
35 फीसदी फर्म्स पर लटकी तलवार
कंसोर्टियम ऑफ इंडियन एसोसिएशन ने पीएम मोदी को लिखे एक पत्र में कहा कि देश भर के 65 करोड़ छोटे व्यवसायों में से लगभग 35 प्रतिशत छोटे कारोबारियों को सरकारी सहायता के अभाव में जल्द ही कारोबार बंद करना पड़ सकता है। छोटे व्यवसाय, जो भारत की 2.9 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लगभग एक चौथाई हिस्सा हैं और 50 करोड़ से अधिक श्रमिकों को रोजगार देते हैं, महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications