नयी दिल्ली। सरकार की तरफ से इस साल मई में कोरोना से प्रभावित एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) के लिए 3 लाख करोड़ रुपये की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) का ऐलान किया गया था। सरकारी आंकड़ों की तरफ से इसमें से 32.8 प्रतिशत यानी 98.665.93 करोड़ रुपये का लोन बांटा जा चुका है। 12 अगस्त तक के आंकडों के मुताबिक 22.77 एमएसएमई को ये लोन दिया गया है। हालांकि पास की गई लोन राशि 1,43,318.09 करोड़ रु है।

सरकारी और प्राइवेट बैंकों का कितना योगदान
दिए गए लोन में से 55.4 फीसदी या 54,677.11 करोड़ रु का लोन 12 सरकारी बैंकों ने दिया है। इसके अलावा 24 प्राइवेट बैंकों और 31 एनबीएफसी (नॉन-फाइनेंशियल बैंकिंग कंपनी) ने मिल कर बाकी 44.5 फीसदी यानी 43,988.82 करोड़ रु का लोन दिया है। इसके अलावा 22.77 लाख एमएसएमई में से, जिन्हें 12 अगस्त तक लोन मिला है, 19,84,310 एमएसएमई को सरकारी बैंकों और बाकी 2,93,153 छोटे व्यवसायों को प्राइवेट बैंकों और एनबीएफसी द्वारा क्रेडिट दिया गया।
किस बैंक ने दिया कितना लोन
एसबीआई 16.5 हजार करोड़ रुपये के साथ एमएसएमई को लोन देने के मामले में सबसे बड़ा कर्जदाता है। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक का नंबर है, जिसमें लगभग 7 हजार करोड़ रुपये का लोन दिया है। फिर केनरा बैंक ने 6.5 हजार करोड़ रुपये, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 5.7 हजार करोड़ रुपये, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 4.8 हजार करोड़ रुपये का लोन दिया है। वहीं संख्या के लिहाज से अधिक एमएसएमई को लोन देने के मामले में केनरा बैंक टॉप पर रहा, जिसने 3.75 लाख से ज्यादा फर्म्स को लोन दिया।
एसबीआई ने दिया लाख एमएसएमई को लोन
एसबीआई ने करीब 3 लाख एमएसएमई को लोन दिया है। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2.07 लाख एमएसएमई को लोन दिया है। ईसीएलजीएस पीएम मोदी द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज में एमएसएमई के लिए 3.7 लाख करोड़ रुपये की स्कीम है। इस योजना के जरिए 45 लाख इकाइयों को फायदा मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications