नयी दिल्ली। भारत में त्योहारी सीजन आ गया है। छोटे-बड़े कारोबारियों के लिए ये कमाई का अच्छा मौका है। मगर इस बार छोटे और मध्य कारोबारियों के लिए कमाई का एक खास मौका है। दरअसल ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ऐसे कारोबारियों को अपने प्लेटफॉर्म पर सामान बेचने का ऑप्शन दे रहा है। यानी आप भी अपनी ऑनलाइन दुकान अमेजन पर खोल सकते हैं और अपना सामान बेच सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेजन भारत की सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिसका भारतीय कारोबार 2024 तक 99 अरब डॉलर तक हो सकता है। इस समय अमेजन पर 6.5 लाख से ज्यादा कारोबारी रजिस्टर्ड हैं। अब आपके पास भी मौका है अमेजन पर अपना कारोबार रजिस्टर कराने का, जिससे आपका कारोबार कई गुना बढ़ेगा और आप अपना सामान देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी बेच सकेंगे। त्योहार सीजन इसके लिए बेस्ट समय है।
इन 3 चीजों की होगी जरूरत
अमेजन के साथ मिल कर व्यापार करना काफी आसान है। मगर इसके लिए आपको तीन अहम चीजो की जरूरत पड़ेगी। इन तीन चीजों में ईमेल, पैन और जीएसटी नबर शामिल है। आज के समय में ये तीनों चीजें बेहद कॉमन हैं। इसके अलावा यहां कोई कागजी कार्यवाही की जरूरत नहीं होगी। अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको किसी तरह का कोई बड़ा खर्चा नहीं करना। बस 3 तीनों के साथ अमेजन के साथ मिल कर आप अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। आपको यहा लाखों-करोड़ों ग्राहकों का आधार मिलेगा, जिससे आपका कारोबार तेजी से बढ़ने की उम्मीद रहेगी।
सीखिए बिजनेस के तरीके
अमेजन के साथ जुड़ने पर एक बड़ा लाभ ये भी होगा कि आप यहां बिजनेस के नए-नए गुण सीख सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेजन एक ऑनलाइन प्रोग्राम चलाती है, जिसका नाम अमेजन साथी है। इस प्रोग्राम के जरिए आप अपने कारोबार का विस्तार करने के नए-नए तरीके सीख सकते हैं। ये प्रोग्राम अमेजन से जुड़े सेलर्स के लिए है। इसमें आप अपना एक्सपीरियंस और अपनी गुण दूसरों के साथ शेयर करते हैं। आपको ऑनलाइन बिजनेस करने को लेकर अच्छी जानकारी मिलती है। अमेजन से जुड़े विक्रेता साइट पर डिटेल दर्ज और संपर्क करके पूरी जानकारी ले सकते हैं।
क्या हैं अमेजन साथी के बाकी बेनेफिट
इससे आप दूसरे कारोबारियों के साथ कॉन्टैक्ट में रह सकते हैं। अमेजन साथी से आपकी विक्रेताओं के बीच जानकारी बढ़ेगी। आप देश और बल्कि विदेशी बाजारों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप इसके जरिए नए विक्रेताओं की मदद कर सकते हैं। आपको बिजनेस में हर तरह की सहायता और सहयोग मिल सकता है। साथी विक्रेताओं के साथ आप अपनी परेशानी साझा कर सकते हैं। आपको बिजनेस के नए उपाय, जिनमें लागत घटाना और मुनाफा बढ़ाना शामिल है, सीख सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications