नयी दिल्ली। दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन दिसंबर में छोटे कारोबारियों के लिए एक तगड़ी कमाई का मौका लेकर आने वाली है। अमेजन इंडिया ने ऐलान किया है कि कंपनी अपने सेल इवेंट (स्मॉल बिजनेस डे 2020) का चौथा एडिशन लेकर आने वाली है। ये इवेंट 12 दिसंबर की आधी रात से उसी दिन रात 11.59 बजे तक चलेगा। ऑनलाइन ईवेंट में ग्राहक स्टार्टअप्स, महिला उद्यमियों, कारीगरों, बुनकरों और स्थानीय दुकानों के उत्पाद ढूंढ और खरीद सकेंगे। इस इवेंट का मकसद छोटे कारोबारों को अपनी बिजनेस ग्रोथ बरकरार रखने में मदद करना है।
कौन-कौन से प्रोडक्ट्स होंगे उपलब्ध
अमेजन के इस स्पेशल इवेंट मे आपको जो प्रोडक्ट्स मिलेंग उनमें वर्क फ्रॉम होम का जरूरी सामान, सुरक्षा और स्वच्छता प्रोडक्ट्स, भुज (गुजरात) से वॉल डेकोर और हैंगिंग, छत्तीसगढ़ से ढोखरा क्राफ्ट, वीगन चमड़े के सामान जैसे पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद, बरतन, खेल का सामान और क्रिसमस के विशेष उत्पाद शामिल हैं। अमेजन ने कहा कि ये ग्राहकों के लिए डिजिटल भुगतान पर 10 प्रतिशत का वन-डे कैशबैक ऑफर भी शुरू कर रही है। इसके अलावा अमेज़न ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन पर 10 प्रतिशत की इंस्टैंट छूट देने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ समझौता किया है।
अमेजन के पास 7 लाख से अधिक विक्रेता
अमेजन इंडिया के वीपी मनीष तिवारी के अनुसार साल 2020 पूरे भारत में कारोबारों, विशेष रूप से छोटे व्यवसायों, के लिए चुनौतियों भरा रहा है। अमेज़न ने पिछले सात महीनों में ग्रोथ जारी रखने और सात लाख से अधिक विक्रेताओं का समर्थन करने के लिए कई सेल्स इवेंट किए हैं। आगामी सेल्स इवेंट के जरिए कंपनी एसएमबी (स्मॉल मिडियम बिजनेस) और बी2बी विक्रेताओं को अधिक मांग और इनकम जनरेट करने का अवसर देना चाहती है ताकि ये एख साल सकारात्मक नोट पर खत्म हो।
कामयाब रही है अमेजन की ये खास पहल
लगातार तीसरे साल अमेजन ने ऐसे इवेंट आयोजित किए हैं। स्मॉल बिजनेस डे भारत में एसएमबी के लिए मददगार ग्रोथ बरकरार रखने में मददगार रहा है। 27 जून 2020 को संयुक्त राष्ट्र के एमएसएमई दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले स्मॉल बिजनेस डे पर 45,000 से अधिक विक्रेताओं को ऑर्डर मिले और 2,600 से अधिक विक्रेताओं ने अपनी सर्वाधिक बिक्री दर्ज की।
इंडिया हैंडीक्राफ्ट वीक 2020
स्मॉल बिजनेस डे के अलावा अमेज़न ने यह भी घोषणा की कि वह 8-14 दिसंबर से अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह 2020 मनाएगा। देश के विभिन्न हिस्सों से स्वदेशी हस्तशिल्प के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस इवेंट को आयोजित किया गया है। इस इवेंट के तहत अमेज़न इंडिया शिल्पकारों और उनके काम की कहानियों को सामने रखते हुए उपभोक्ताओं को उनके करीब करने का प्रयास करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications