नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बैंकों ने एमएसएमई (माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) सेक्टर के लिए 3 लाख करोड़ रुपये की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत लगभग 1.86 लाख करोड़ रुपये के लोन मंजूर कर दिए गए हैं। कोरोनावायरस महामारी के कारण आई मंदी के वजह से प्रभावित हुए 50 लाख कारोबारी यूनिट्स को ये लोन मिलेगा। आंकड़ों के अनुसार 29 सितंबर तक इनमें से 27 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों को लगभग 1,32,246 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। ईसीएलजीएस 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज का सबसे बड़ा हिस्सा है, जिसका ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मई में किया था। पैकेज का मकसद विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से एमएसएमई, को लॉकडाउन के कारण पेश आने वाले संकट में मदद करने का था।
कितना लोन बंट चुका है
12 सरकारी बैंकों, टॉप 24 प्राइवेट बैंकों और 31 एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 29 सितंबर 2020 तक 100 फीसदी इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम के तहत पास किए गए लोन 1,86,469 करोड़ रुपये के हैं। वित्त मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि इनमें से 1,32,246 करोड़ रुपये पहले ही 27,09,027 कर्जदारों को दिए जा चुके हैं। आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज के तहत कई अन्य योजनाओं की प्रोग्रेस को साझा करते हुए वित्त मंत्रालय ने बताया है कि बैंकों ने 25,505 करोड़ रुपये के पोर्टफोलियो की खरीद को मंजूरी दे दी है।
इतना लोन प्रोसेस में
कर्जदाता इस समय भी अतिरिक्त 3,171 करोड़ रुपये का लोन देने की प्रोसेस में हैं। आयकर रिफंड के बारे में वित्त मंत्रालय ने बताया कि विभाग ने 1 अप्रैल 2020 से 33.5 लाख से अधिक करदाताओं को 1,18,324 करोड़ रुपये जारी किए हैं। दबाव वाली एनबीएफसी / हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (एचएफसी) / माइक्रोफाइनेंस संस्थानों (एमएफआई) के लिए 30,000 करोड़ रुपये की स्पेशल लिक्विडिटी स्कीम के संबंध में बताया गया है कि 11,120 करोड़ रुपये की राशि के 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
ईसीएलजीएस की पूरी जानकारी
20 मई को कैबिनेट ने एमएसएमई सेक्टर के लिए ईसीएलजीएस के माध्यम से 9.25 प्रतिशत की रियायती दर पर 3 लाख करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त फाइेनेंसिंग को मंजूरी दी। योजना के तहत पात्र एमएसएमई और इच्छुक माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (मुद्रा) के उधारकर्ताओं को 3 लाख करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त फंडिंग के लिए नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी की तरफ से 100 प्रतिशत गारंटी कवरेज प्रदान किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए सरकार ने 41,600 करोड़ रुपये का एक फंड बनाने का फैसला लिया था, जो वर्तमान और अगले तीन वित्तीय वर्षों के लिए होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications