नयी दिल्ली। वे कारोबारी जो अपने बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अगर आपके बिजनेस ग्रोथ में पैसा एक दिक्कत आ रहा है तो देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई आपकी काफी मदद कर सकता है। दरअसल एसबीआई ने एमएसएमई (सूक्ष्म और लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्पेशल लोन स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत एमएसएमई को 50 लाख रु तक का लोन बिना किसी कागजी कार्यवाही के मिल सकता है। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।
ये है एसबीआई का ऑफर
एसबीआई एक आकर्षक ब्याज दर पर बिजनेस को बढ़ाने के लिए एसएमई गोल्ड लोन ऑफर कर रहा है। एसबीआई एसएमई गोल्ड लोन ऑफर के तहत, वे ग्राहक जो बिजनेस करना चाहते हैं, 1 लाख रु से 50 लाख रु तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैंक के अनुसार लोन के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। पूरा प्रोसेस काफी आसान होगा। लोन के लिए आवेदन करने के लिए आप नजदीकी ब्रांच में जा सकते हैं।
कैसे मिलेगा लोन
मौजूदा एमएसएमई यूनिट्स (केवल प्रोपराइटरशिप फर्म), चाहे उन्होंने बैंक से उधार लिया हो या नहीं, गोल्ड आभूषण / ज्वेलरी के बदले लोन ले सकती हैं। यूनिट / दुकान चलती हुई होनी चाहिए। साथ ही आपका लोन अकाउंट एनपीए नहीं होना चाहिए।
आराम से मिलेगा पैसा
एसबीआई एसएमई गोल्ड लोन मौजूदा एमएसएमई इकाइयों (प्रोपराइटरशिप फ़र्म) को बिना किसी परेशानी के वित्तीय सहायता के रूप में मुहैया करता है। ध्यान रहे कि जो गोल्ड ज्वेलरी या बार बैंक में लोन के बदले जमा किया जाएगा, वो प्रोपाइटर के नाम पर होनी चाहिए। इससे आपको बिजनेस और वर्किंग कैपिटल के लिए पैसा मिल जाएगा। इस पैसे आप मशीनरी / उपकरण / मरम्मत आदि के लिए कर सकते हैं।
नहीं होगी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत
लोन लेने के लिए किसी फाइनेंशियल दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती है। केवल सेल्फ डिक्लेयर्ड अनुमानित टर्नओवर को बैंक में जमा करना होगा। बैंक आपके लोन आवेदन को तुरंत मंजूर करता है और डॉक्यूमेंटेशन प्रोसेस को आसान बनाता है। लोन आपको ओवरड्राफ्ट या डिमांड लोन के रूप में मिलेगा। आपको गोल्ड की वैल्यू के अनुसार कम से कम 1 लाख रु और अधिकतम 50 लाख रु का लोन मिल सकता है।
कितनी होगी ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस
प्रोसेसिंग फीस की बात करें तो आपको 10 लाख रुपये तक के लोन पर 500 रु के साथ टैक्स और 10 लाख रुपये से अधिक के लोन पर 1000 रु के साथ टैक्स का भुगतान करना होगा। वहीं लोन चुकाने की अवधि 1 महीनों की होगी। यदि आप इससे पहले लोन चुकाना चाहें तो कोई जुर्माना नहीं लगेगा। इस लोन की ब्याज दर होगी 7.25 फीसदी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications