नयी दिल्ली। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए कई उपाय किए गए हैं। सरकार के अलावा जिन कंपनियों में काम शुरू हुआ है वे अपने स्तर पर कई उपाय कर रही हैं। एमएसएमई मंत्रालय ने छोटे व्यवसायों के लिए स्टाफ और कर्मचारियों के बीच कोरोनोवायरस ट्रांसमिशन को रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। यहां हम आपको कार्यस्थल पर एमएसएमई के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के बारे में बताएंगे, जो कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए कारगर होगा।
सेनिटाइजेशन और सफाई
- साइट के सभी हिस्सों को सेनिटाइज किया जाना जरूरी है, जिनमें नीचे बताई जाने वाली जगह शामिल हैं
- बिल्डिंग या काम की जगह का एंट्री गेट
- कार्यस्थल के कैंटीन और कैफेटेरिया
- सम्मेलन कक्ष / बरामदा / प्रवेश द्वार और भवनों के कमरे
- लिफ्ट, वॉशरूम, दीवारें, टॉयलेट और बिल्डिंग के अन्य क्षेत्र
मिलेगी ट्रांसपोर्टेशन सर्विस
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस पर ध्यान दिए बिना बाहर से आने वाले कर्मचारियों को ट्रांसपोर्ट सर्विस दी जाएगी। ऐसे वाहनों को केवल 30-40% की यात्री क्षमता के साथ ऑपरेट करने की अनुमति होगी।
- परिसर में प्रवेश करने की अनुमति देने वाले सभी वाहनों और उपकरणों को स्प्रे से अनिवार्य रूप से सेनिटाइज जाना चाहिए
वर्कप्लेस के लिए उपाय
- सभी खुले क्षेत्रों और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर हाथ धोने और साफ-सफाई के लिए टच-फ्री सिस्टम लगाए जाएं। सभी चीजें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए।
- धुम्रपान (सिगरेट, गुटखा आदि) पर पूरी तरह से प्रतिबंध जरूरी
- सभी आने-जाने वालों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी है
सोशल डिस्टेंसिंग
- शिफ्ट के बीच में 1 घंटे का अंतराल जरूरी है। साथ ही सोशल डिस्टेंस के लिए स्टाफ के लंचटाइम को एडजस्ट किया जाना चाहिए।
- दस लोगों या उससे अधिक के सम्मेलनों से बचा जाए
- सम्मेलनों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अलावा कार्यस्थलों पर आराम करते समय कम से कम 6 फीट की दूरी जरूरी है
- लिफ्ट में 2 या 4 (साइज के आधार पर) से अधिक लोगों की इजाजत नहीं
- लिफ्टिंग के लिए एस्केलेटर का उपयोग कर पर ध्यान दें
- साइटों पर गैर-जरूरी विजिटर्स को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए
हेल्थकेयर सर्विस
- कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा अनिवार्य किया जाए
- कोरोना रोगियों के इलाज के लिए आसपास के क्षेत्र के अस्पतालों / स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पता होना चाहिए और कार्यस्थल पर हर समय उनकी सूची उपलब्ध होनी चाहिए
श्रमिकों के लिए उपाय
- कार्यस्थल पर श्रमिकों को काम के घंटों में मास्क पहनना जरूरी
- श्रमिकों को अपने बीच कम से कम 1 मीटर का अंतर रखना चाहिए
- सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए श्रमिकों को अलग-अलग लंच करना चाहिए
- श्रमिकों को अपने हाथों को बार-बार हैंडवॉश से धोना चाहिए और सैनिटाइज़र का उपयोग करना चाहिए
- किसी कर्मचारी में कोरोना के लक्षण दिखें या कोई बीमार हो तो उसे स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए
- कोरोनावायरस की खिलाफ रोकथाम के लिए कर्मचारियों और उनके परिवारों को 'आरोग्य सेतु' ऐप डाउनलोड करना होगा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications