नयी दिल्ली। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर को अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अहम माना जाता है। इस सेक्टर का जीडीपी में कापी योगदान होता है। साथ ही करोड़ों लोगों को रोजगार भी मिलता है। एक रिपोर्ट के अनुसार एमएसएमई के डिजिटलिकरण से ये सेक्टर 2024 तक भारत की जीडीपी में 158 से 216 अरब डॉलर का योगदान दे सकता है। सिस्को इंडिया एसएमबी डिजिटल मैच्योरिटी स्टडी 2020 के अनुसार छोटे और मझोले कारोबार (एसएमबी) के डिजिटलीकरण के जरिए ये सेक्टर 2024 तक भारत की जीडीपी में 158 से 216 अरब डॉलर तक का योगदान दे सकता है। साथ ही इससे कोरोना संकट के बाद देश के आर्थिक सुधार में भी मदद मिल सकती है।

68 फीसदी एसएमबी डिजिटल होने को तैयार
68 फीसदी भारतीय एसएमबी नए उत्पादों और सेवाओं को पेश करने के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्म होना चाहते हैं ताकि प्रतिस्पर्धा से खुद को अलग कर सकें और ग्रोथ हासिल कर सकें। 60 प्रतिशत यह स्वीकार करते हैं कि प्रतिस्पर्धा बदल रही है और उन्हें गति बनाए रखनी चाहिए। 50 प्रतिशत ग्राहकों की मांग के कारण डिजिटल ट्रांसफॉर्म करना चाहते हैं।
क्या है प्रमुख तकनीक
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस स्टडी के नतीजे से पता चलता है कि क्लाउड, डिजिटलाइजेशन के लिए एक बुनियादी स्तंभ, भारत में एसएमबी के लिए निवेश टॉप टेक्नोलॉजी है। 16 प्रतिशत एसएमबी के लिए ये सबसे बड़ी जरूरत है। इसके बाद सुरक्षा (13 प्रतिशत) और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर सॉफ्टवेयर का अपग्रेड (12 प्रतिशत) का नंबर है।
कैसा है एशिया प्रशांत क्षेत्र में हाल
सामान्य रूप से एशिया प्रशांत क्षेत्र में एसएमबी चुनौतियों के बावजूद अपनी डिजिटलाइजेशन प्रोसेस की प्रगति को बनाए रखे हुए हैं। स्टडी के अनुसार इस क्षेत्र में 16 प्रतिशत एसएमबी अब अपग्रेड डिजिटल मैच्योरिटी चरणों में हैं, जबकि 2019 में यह 11 प्रतिशत थे। मगर 31 प्रतिशत एसएमबी ही बाजार में बदलाव के प्रति रीएक्टिव हैं और डिजिटल रूप से बदलने के लिए उन्होंने शायद ही कोई प्रयास किया हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications