Nepal Richest Person Net Worth: बिनोद चौधरी नेपाल के सबसे अमीर शख्स है. जिस प्रोडेक्ट को ये बेचते है, उसकी डिमांड भारत के हर गली में हैं. बिनोद बचपन में अकाउंटेंट बना चाहते थे. लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. आज वे नेपाल के सबसे अमीर आदमी या अरबपति है. चलिए इनकी सफलता की कहानी जानते हैं.

बिनोद चौधरी के वैसे तो कई बिजनेस है, लेकिन उनका एक बिजनेस भारत में काफी पॉपुलर है. वो है इंस्टेंट नूडल का बिजनेस. इस नूडल को वाई-वाई (Wai-wai noodles) भी कहा जाता है. ये वाई-वाई नूडल युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है.
वाई-वाई आज इतना पॉपुलर हो गया है की वे अब मेगी को भी चुनौती देने लगा है.
1.8 बिलियन डॉलर है कुल संपत्ति
फोर्ब्स से मिले डेटा के अनुसार चौधरी की कुल संपत्ति 1.8 बिलियन डॉलर है. हालांकि दुनिया के सबसे अमीर आदमी या भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के मुकाबले इनकी संपत्ति काफी कम है. लेकिन ये हमारे पड़ोसी देश नेपाल के सबसे अमीर शख्स है और एकमात्र अरबपति भी है.
कैसे आया वाई-वाई नूडल्स का आइडिया?
चौधरी ने देखा की थाईलैंड में लोगों के बीच इंस्टेंट नूडल्स को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने इसे अपने देश में भी लाने का फैसला किया. उन्होंने नेपाल में वाई-वाई न्यूडल्स की शुरुआत की. धीरे-धीरे ये नूडल्स भारत में भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाने लगा.
भारत के अलावा वाई-वाई नूडल्स ने कई देशों के बीच अपनी जगह बना ली है. वहीं आज वाई-वाई नूडल्स मेगी जैसे पॉपुलर प्रोडेक्ट को टक्कर देने लगे हैं.
ऐसे की बिजनेस में ग्रोथ
वैसे तो बिनोद चौधरी कई तरह के बिजनेस कर रहे हैं. लेकिन वाई वाई नूडल्स उनके प्रमुख बिजनेस में से एक है. उन्होंने वाई-वाई नूडल्स के लिए नेशनल पैनसोनिक के साथ साझेदारी भी की है. इसके अलावा वे नेपाली मार्केट में सुजुकी की कारें पेश कर चुके हैं. चौधरी के आज कई तरह के अलग-अलग कारोबार मौजूद हैं.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक साल 1990 में चौधरी ने सिंगापुर में सिन्नोवेशन ग्रुप की स्थापना की थी. इसके अलावा साल 1995 तक उन्होंने नेपाल के नबिल बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक ले लिया था.
वहीं साल 2015 में जब नेपाल में बहंकर भूकंप के आया, तब चौधरी ने घरों और स्कूलों के पुननिर्माण के लिए 20 करोड़ से ज्यादा का दिए थे. इसे पता चलता है कि वे अपनो की हमेशा मदद करते हैं. उस समय उन्होंने लोगों को वाई-वाई के डिब्बे खाने में दिए थे.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications