नयी दिल्ली। कंसोर्टियम ऑफ इंडियन असोसिएशन (सीआईए), देश भर में 30 से अधिक एसोसिएशंस का एक प्लेटफॉर्म, ने 'सेव एमएसएमई' अभियान शुरू किया है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) के लिए 'डिस्ट्रेस्ड एसेट्स फंड्स-सबोर्डिनेट डेब्ट' स्कीम लॉन्च की थी। यह सबोर्डिनेट लोन के लिए क्रेडिट गारंटी योजना है, जिससे 2 लाख एमएसएमई को राहत मिलेगी। इस योजना के तहत एमएसएमई के प्रमोटरों को बैंकों से लोन मिलेगा, जिसे बाद में वे इक्विटी निवेश के रूप में फर्म में लगाएंगे। सबोर्डिनेट क्रेडिट स्कीम का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई को परिचालन खर्चों को पूरा करने में मदद करना है और उन व्यवसायों को फिर से शुरू करना है जो कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

कमजोर एमएसएमई को मिले पैसा
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सीआईए के प्रवक्ता केई रघुनाथन कहते हैं कि यदि सरकार का इरादा दबावग्रस्त कंपनियों की मदद करना है तो यह जरूरी है कि उन कंपनियों में पैसा न लगाया जाए जिनकी रिकवरी पहुंच से बाहर है। उनके मुताबिक बेहतर फॉर्मेट ये होगा कि दबाव वाली कंपनियों से घोषणा करवा ली जाए कि उनमें से कौन से कारोबार जारी रखनी चाहती है और कौन सी कंपनी समाप्त होना चाहती है।
क्या होनी चाहिए सरकार की नीति
रघुनाथन ने आगे कहा कि यदि कोई कंपनी समाप्त करना चाहती है तो बेहतर है कि उन्हें वन-टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) दिया जाए और उन्हें पुनः आरंभ करने के लिए क्लीन चिट दे दी जाए। ओटीएस में 1 मार्च 2020 तक के प्रिंसिपल का भुगतान, सभी टैक्स दंड ब्याज और मुकदमेबाजी की लागत माफ की जा सकती है। इसी तरह जो कंपनी दबाव के बावजूद कारोबार जारी रखना चाहती है बैंक उनसे रिवाइवल योजना के बारे में पूछ सकते हैं और उन्हें मौजूदा लोन का पुनर्गठन, अतिरिक्त इक्विटी और कर्ज लेने की क्षमता बढ़ाने और दंड ब्याज से छूट दी जा सकती है।
सीआईए ने मांगा सरकार से जवाब
सीआईए ने उस योजना के संबंध में सरकार से कई स्पष्टीकरण मांगे हैं। इसमें पात्रता और चयन प्रोसेस शामिल है। सबसे बड़ी चिंता यह बै कि क्या कंपनी में डाले गए अतिरिक्त पैसे का उपयोग बैंकों द्वारा अपने तनावग्रस्त खाते (एनपीए) के नियमितीकरण के लिए किया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications