नई दिल्ली, सितंबर 19। पनीर की खपत भारत में बहुत अधिक रहती है। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसे हमारे देश में हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। भारत के अलावा पनीर बांग्लादेश और अफगानिस्तान आदि एशियाई देशों में भी काफी प्रसिद्ध है। पनीर का उत्पादन अब पूरी दुनिया में फैल रहा है। भारतीय बाजार में हमें पनीर की दो अलग-अलग कैटेगरी में मिलती हैं। एक ताजा पनीर और दूसरा पैकेज्ड पनीर है। हालांकि पैकेज्ड पनीर की तुलना में ताजा पनीर की शेल्फ लाइफ कम होती है। यदि आप कोई छोटा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह पनीर का बिजनेस शानदार हो सकता है। आप इससे अच्छा पैसा कमा सकते हैं। क्योंकि देश के लगभग हर हिस्से में इसकी मांग काफी अधिक रहती है।
दक्षिण भारत में मांग अधिक
दक्षिण भारत पनीर का सबसे बड़ा बाजार है। हालांकि पनीर देश के लगभग हर राज्य में लोकप्रिय है। इस समय अमूल देश में 65% ब्रांडेड पनीर बेचती है। वहीं होटल उद्योग पनीर का प्रमुख उपभोक्ता हैं। इसके अलावा, भारत में पनीर की खपत सालाना 25%-30% बढ़ रही है। इसलिए, छोटे पैमाने पर पनीर प्रोजेक्ट शुरू करना काफी आकर्षक आइडिया है। यदि आप पहले से ही डेयरी व्यवसाय में हैं, तो आप पनीर की अलग से छोटी इकाई शुरू करने पर भी विचार कर सकते हैं।
ढेरों व्यंजन होते हैं तैयार
भारत में पनीर की कई वेज डिश बनाई जाती है। इनमें मटर पनीर (मटर के साथ पनीर), साग पनीर, शाही पनीर (मुगलई करी में पका हुआ पनीर), पनीर टिक्का (चिकन टिक्का का शाकाहारी संस्करण) पनीर टिक्का मसाला, कड़ाही पनीर, पालक पनीर, मिर्च पनीर (मसालेदार मिर्च, प्याज और हरी मिर्च के साथ), पनीर पकोड़ा (पनीर फ्रिटर्स), रसमलाई, रसगुल्ला, पनीर शिमला मिर्च, खोया पनीर और पनीर भुर्जी आदि शामिल हैं।
मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
छोटे पैमाने पर पनीर बनाने की इकाई शुरू करने में आपको स्पेस की जरूररत होगी। इसने लिए 1000 वर्ग फुट का क्षेत्र पर्याप्त है। हालांकि, आपको प्रोसेसिंग क्षेत्र, भंडार की जगह, पैकिंग सामग्री भंडारण, तैयार माल स्टोरेज और धुलाई के लिए स्थान अलग से रखना होगा। साथ ही आपको बिजली और पानी जैसी सुविधाओं की जरूरत होगी। पनीर बिजनेस शुरू करने से पहले पनीर मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट तैयार कर लें। ताकि आपको शुरुआती निवेश का आइडिया लग जाए।
ऐसे होता है तैयार
सबसे पहले आपको मलाई निकालने के लिए दूध को क्रीम सेपरेटर में प्रोसेस करना होगा। फिर स्किम्ड दूध को लगभग 60 डिग्री सेंटीग्रेड तक गर्म करें। फिर इसे अलग करने के लिए नींबू या साइट्रिक एसिड की कुछ बूंदें मिलाएं। उसके बाद जमा हुआ द्रव्यमान एक मलमल के कपड़े के माध्यम से फ़िल्टर करें और केक जैसा शेप प्राप्त करने पर फ़िल्टर प्रेस करें। फिर इसे मैन्युअली अपने वज़न के हिसाब से काट लें, पेपर में पैक करें और रेफ्रिजेरेटेड कंडीशन के हिसाब से स्टोर करें।
पैकेजिंग पर दें ध्यान
पनीर के शेल्फ जीवन को बढ़ाने में पैकेजिंग सामग्री की तरह की है, उसकी अहम भूमिका रहती है। क्योंकि पैकेजिंग के उपयोग से पनीर की शेल्फ लाइफ काफी बढ़ जाती है। आम तौर पर आप पनीर ब्लॉक्स को पॉलीइथिलीन पाउच में पैक कर सकते हैं। इस मामले में आपको हीट सील प्रोसेस अप्लाई करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications