नयी दिल्ली। माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) सेक्टर को केंद्रीय मंत्रालयों और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (सीपीएसयू) के बकाया भुगतान में गिरावट देखी गई है। मंत्रालयों और सरकारी कंपनियों ने एमएसएमई को काफी बकाया चुका दिया है। ये एमएसएमई के एक ऐसे समस्या रही है, क्योंकि इससे छोटी फर्म्स के कैश फ्लो पर असर पड़ता है। एक तरह मंत्रालयों और सरकारी कंपनियों ने एमएसएमई को काफी बकाये का भुगतान कर दिया है, मगर अब भी छोटे कारोबारों के हजारों करोड़ रु अटके हुए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

कितना है पैसा बकाया
जिन यूनिट्स पर एमएसएमई फर्म्स का पैसा बाकी है उनमें कई राज्य सरकारें, राज्यों की सरकारी कंपनियां, रेलवे और प्रोपराइटरशिप फर्म्स शामिल हैं। एमएसएमई समाधान पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार बकाया चुकाने के 37,520 मामले अटके हुए हैं। इन मामलों में कुल राशि 12,597.64 करोड़ रुपये हैं। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं। इनमें राज्य सरकारों पर सबसे अधिक 2,349 करोड़ रु (3546 मामले) बाकी हैं।
कहां-कहां फंसा पैसा
राज्य सरकारों के अलावा सीपीएसयू पर 2,211 मामलों में 2,171.74 करोड़ रुपये, राज्यों की सरकारी कंपनियों पर 1,355 मामलों में 1,573.18 करोड़ रुपये और प्रोपराइटरशिप फ़र्म पर 6,483 मामलों में 851.97 करोड़ रुपये बाकी हैं। अन्य श्रेणियों में 18,441 मामलों में 4,468.23 करोड़ रु का बाकी है। ये वे मामले हैं जिनके लिए आवेदन किया गया है। 24 मंत्रालयों और 86 सीपीएसई पर अगस्त में कुल 3,770.04 करोड़ रुपये का बकाया बताया था, जिसमें से उसी महीने में 2,936.08 करोड़ रुपये अदा कर दिए गए थे।
जुलाई में कितना था बकाया
अगस्त के मुकाबले जुलाई में बकाया राशि 4,124.34 करोड़ रुपये थी, जिसमें से छोटे व्यवसायों को अदा की गई रकम 3,155.14 करोड़ रुपये रही। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने एमएसएमई को पेमेंट के लिए बकायदा नियम बनाया हुआ है। सरकार के नियमों के मुताबिक खरीदार को ऑर्डर स्वीकार करने के 45 दिनों के भीतर भुगतान करना होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications